आगरा

Agra News: आगरा के इस इलाके में अब 24 घंटे मिलेगा पानी, वाटर नहीं करना पड़ेगा स्टोर, 11 करोड़ होंगे खर्च

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 18, 2022, 01:12 PM IST

Water Supply: ताजनगरी आगरा के ताजगंज में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। आगरा के नौ वार्डों में अब 24 घंटे पानी मिलेगा। यहां रहने वाले लोगों को अब घर में पानी को स्टोर करने की जरूरत नहीं होगी। नए क्षेत्रों में जलापूर्ति के लिए 11 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

Image

मेयर नवीन जैन (फाइल फोटो)

KEY HIGHLIGHTS
  • आगरा के इन नौ वार्डों में 24 घंटे मिलेगा पानी
  • घर पर पानी स्टोर करने की अब नहीं होगी जरूरत
  • नए क्षेत्रों में जलापूर्ति के लिए खर्च होंगे 11 करोड़ रुपए

Agra Nagar Nigam: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के ताजगंज में अब लोगों को पानी की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। आगरा नगर निगम ने इस इलाके के 11 वार्डों में रहने वाले निवासियों को बड़ी राहत दी है। दरअसल, आगरा नगर निगम की मेयर नवीन जैन की अध्यक्षता में हुई कार्यकारिणी की बैठक में 24 घंटे जल आपूर्ति करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। ताजगंज इलाके के नौ वार्डों में 24 घंटे जलापूर्ति की मंजूरी मिली है। आगरा स्मार्ट सिटी कंपनी ने जीवनी मंडी वाटरवर्क्स से ताजगंज के इन नौ वार्डों में पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूरा कर लिया है।

आपको बता दें कि ताजगंज के वार्ड 33, 44, 62, 72, 79, 88, 91, 98, 99 के लोगों को 24 घंटे पानी की आपूर्ति होगी। टेस्टिंग और कनेक्शन का काम पूरा होने के यह प्रोजेक्ट जलकल विभाग को हैंडओवर किया जाएगा।

11 करोड़ रुपए की लागत से होंगे विकास कार्य

आगरा नगर निगम की गुरुवार को मेयर नवीन जैन की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में 24 घंटे पानी आपूर्ति करने के प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई। बैठक में इसके अलावा दो साल पहले सीमा विस्तार में जिन इलाकों को शामिल किया गया, वहां 11 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। सदन की मंजूरी के बाद इस प्रस्ताव को शासन भेजा जाएगा। मेयर नवीन जैन के अनुसार इन 9 वार्डों के लोगों को घर पर पानी का भंडारण या पानी की बड़ी टंकी रखवानी की जरूरत नहीं होगी। अब हर वक्त नल से गंगाजल उपलब्ध रहेगा।

24 घंटे इन वार्डों में नल से मिलेगा गंगाजल

उन्होंने बताया कि बैठक में विकास प्रस्ताव भी रखे गए, जिन क्षेत्रों में सीमा विस्तार किया गया है, उन पर 11 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा नगर आयुक्त के लिए नई कार खरीदने के लिए 30 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। धांधूपुरा, कटरा फुलेल, तेलीपाड़ा, नगला मेवाती, मोतीगंज, हज्जूपुरा, रावतपाड़ा, विभव नगर, पीपलमंडी वार्डों में पानी की सप्लाई 24 घंटे होगी। लोग किसी भी समय नल से गंगाजल ले सकेंगे। याद रहे कि जल संकट से लगातार जूझने वाले लोगों को पहली बार 24 घंटे पानी सप्लाई की सौगात मिलने वाली है। शहर में अमृत योजना के तहत भी कई वार्डों में काम कराया गया है। इस कार्य के पूरा होने के बाद इन वार्डों में भी ऐसी ही सुविधा मिलने की उम्मीद है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article