आगरा

आगरा में महिला की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा, जानिए आखिर क्यों प्रेमी ही बन बैठा कातिल

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 29, 2022, 11:34 PM IST

Agra Murder case: सिकंदरा के चर्च रोड स्थित एक मकान के कमरे में 22 सितंबर को मिले महिला के शव के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने विधवा की हत्या के आरोप में उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शादी की जिद करने पर विधवा का गला घोंट दिया था।

Image

आगरा में महिला की हत्या का खुलासा, पुलिस ने प्रेमी को किया गिरफ्तार

KEY HIGHLIGHTS
  • आगरा में महिला की हत्या का खुलासा, पुलिस ने प्रेमी को किया गिरफ्तार
  • शादी की जिद करने पर प्रेमी ने की थी प्रेमिका की हत्या
  • 21 सितंबर को कमरे में मिला था महिला का शव

Agra Murder case: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले की पुलिस ने विधवा हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया है। आरोपी का कहना है कि महिला शादी की जिद कर रही थी, इसको लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ इस पर उसने

विधवा की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का पर्दाफाश करते हुए हत्या के आरोपी प्रेमी ह्रदेश गौतम को हीरालाल की प्याऊ सिकंदरा हाईवे से गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, सिकंदरा के चर्च रोड पर 21 सितंबर को भूरा के मकान में किराए के कमरे में रहने वाली 37 साल की लक्ष्मी पत्नी सुनील का शव मिला था।

जानकारी करने पर खुलासा हुआ कि वह छह माह पहले पति की मौत के बाद घरों में खाना बनाने का काम करती थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट में लक्ष्मी की गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई। इस पर पुलिस ने छानबीन शुरू की। जांच में ह्रदेश गौतम निवासी शिवपुरी गैलाना सिकंदरा का नाम सामने आया।

आरोपी की अपनी पत्नी से रहती थी अनबन

इस मामले में लक्ष्मी के ममिया ससुर अमरनाथ ने सिकंदरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। एसपी सिटी विकास कुमार के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह और लक्ष्मी एक ही मकान में ऊपर नीचे रहते थे। आरोपी एक जूता फैक्ट्री में कार्य करता है। उसकी पत्नी से अनबन रहती थी। इसके चलते उसे अपने पास नहीं रखता था। इस बीच उसने लक्ष्मी को अपने लिए भी खाना बनाने के लिए कहा। जिसके बदले वह लक्ष्मी को महीने में कुछ रुपये भी देता था। दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। वह लक्ष्मी से शादी का वादा कर अपना कमरा बदलकर उसके बराबर वाले कमरे में रहने लगा।

शादी का दबाव बनाने पर दोनों में हुआ था झगड़ा

आरोपी ने बताया कि लक्ष्मी उस पर शादी का दबाव बनाने लगी तो वह कमरा छोड़कर चला गया। वह दूसरी जगह किराए पर रहने लगा, लेकिन लक्ष्मी के पास आता-जाता था । आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह 21 सितंबर की रात में लक्ष्मी के कमरे पर गया था। रात में वह उस पर शादी का दबाव बनाकर झगड़ने लगी। विवाद होने पर उसने लक्ष्मी से मारपीट की और उसका गला दबाकर हत्या मार डाला। इसके बाद आरोपी शव को रात में कमरे में छोड़कर भाग गया।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article