Agra Medicity: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में प्रदेश की पहली मेडिसिटी बनेगी। आगरा के एत्मादपुर इलाके के मदरा गांव में मेडिसिटी बनेगी। मेडिसिटी को 1399 करोड़ रुपये से 120 हेक्टेयर में विकसित किया जाएगा। यह अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का सबसे बड़ा सेंटर होगा। मेडिसिटी में गंभीर मरीजों के लिए एयर एंबुलेंस की सुविधा भी होगी। मेडिसिटी में ही हेलीपैड का निर्माण भी किया जाएगा। शासन में हुए प्रेजेंटेशन के बाद आगरा विकास प्राधिकरण को डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाने के निर्देश मिल गए हैं, जल्द ही डीपीआर बनेगी।
आगरा के एत्मादपुर इलाके में ही ग्रेटर आगरा बसाने का प्लान भी है। मेडिसिटी भी ग्रेटर आगरा में ही आकार लेगी।
आपको बता दें कि, आगरा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ ने शासन में मेडिसिटी का प्रेजेंटेशन दिया था। प्रेजेंटेशन में उन्होंने बताया था कि, 120 हेक्टेयर जमीन इसके लिए चिह्नित की गई है।
