Agra Electricity Complaint Toll Free Number: गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की आंख मिचौली भी शुरू हो जाती है। इसके अलावा गर्मी में बिजली की डिमांड बढ़ने (High Electricity Demand) की वजह से ट्रांसफार्मरों पर दबाव बढ़ जाता है, जिससे ट्रांसफार्मर जलने की घटनाएं होती हैं। बिजली के तार टूट जाने, घरों में बिजली के तार में आग लगने (Fire on Electricity Wires in Home), मीटर जलने (Fire on Electricity Meter) की समस्याएं भी गर्मियों के मौसम में आम हैं। इसके अलावा फ्लैक्चुएशन (Power Fluctuation) की वजह से भी दिक्कत होती है। सड़कों पर स्ट्रीट लाइट न जलना (Street Light) भी लोगों की समस्याओं को बढ़ाता है। क्या आपको बिजली न आने (No Power Supply), आग लगने और सुरक्षा से जुड़ी शिकायत (Fire & Safety), नया बिजली कनेक्शन (New Connection) लेने के साथ ही बिजली बिल जमा करने (Electricity Bill Payment), बिजली का लोड बढ़वाने (How to Increase Electricity Load) से जुड़ी समस्या है? अगर ये समस्याएं हैं और आप आगरा में रहते हैं तो आपकी इन सभी समस्याओं का समाधान हम लेकर आए हैं। यहां हम आपको हेल्पलाइन नंबर की भी जानकारी देंगे।
आगरा
आगरा में बिजली से जुड़ी शिकायत कहां करें, ये जरूरी हेल्पलाइन अपने पास हमेशा रखें
- Authored by: दिगपाल सिंह
- Updated May 1, 2024, 02:11 PM IST
