शहर

उदयपुर की MLSU यूनिवर्सिटी में गिलहरी का आतंक, एक महीने में 18 लोगों को काटा; डॉक्टर ने बताई वजह

Udaipur Squirrel Attack: उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के आर्ट्स कॉलेज में एक आक्रामक गिलहरी ने दहशत फैला दी है। पिछले एक महीने में यह 18 से अधिक लोगों को काट चुकी है।

Image

छात्रों और स्टाफ में फैला डर का माहौल

Photo : Times Now Digital

Udaipur Squirrel Attack: राजस्थान के उदयपुर स्थित मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय (Mohanlal Sukhadia University) (एमएलएसयू) के आर्ट्स कॉलेज में इन दिनों एक अजीब और चिंताजनक स्थिति बनी हुई है। यहां एक आक्रामक गिलहरी ने छात्रों और स्टाफ के बीच डर का माहौल पैदा कर दिया है। बताया जा रहा है कि पिछले एक महीने में यह गिलहरी 18 से ज्यादा लोगों को काट चुकी है। कॉलेज के छात्रों और कर्मचारियों के अनुसार, यह गिलहरी कई दिनों से कैंपस में घूम रही है और अचानक लोगों पर हमला कर देती है।

MLSU campus news.

(Photo: Times Now Digital)

गिलहरी के हमले के बाद कई लोगों ने लगवाए एंटी-रेबीज इंजेक्शन

कई बार यह गलियारों में चलते लोगों का पीछा करती है और कुछ मामलों में कमरों के अंदर भी घुस जाती है। गिलहरी के हमले के बाद कई लोगों को एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाने पड़े हैं, जिससे डर और चिंता और बढ़ गई है। कॉलेज प्रशासन (Rajasthan News Today) ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। आर्ट्स कॉलेज के डीन प्रोफेसर मदन सिंह राठौड़ ने बताया कि कुछ दिन पहले ही इस घटना की जानकारी मिली थी। इसके बाद एक पशु बचाव टीम को बुलाया गया था, लेकिन टीम गिलहरी को पकड़ने में सफल नहीं हो पाई। अब दोबारा टीम को बुलाकर इसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

Animal attack university.

(Photo: Times Now Digital)

यह मामला असामान्य-वन्यजीव विशेषज्ञ

इस घटना पर वन्यजीव विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु व्यास (Dr. Himanshu Vyas) ने कहा कि यह मामला असामान्य है। उनके अनुसार, गिलहरी का यह व्यवहार संभवतः अपने बच्चों की सुरक्षा के कारण हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा भी हो सकता है कि गिलहरी पहले किसी के पास पालतू के रूप में रही हो और बाद में छोड़ दी गई हो, जिससे उसे इंसानों से डर नहीं लगता। फिलहाल, कॉलेज प्रशासन और बचाव टीम मिलकर इस गिलहरी को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं ताकि कैंपस में फिर से सामान्य माहौल बनाया जा सके। यह घटना लोगों को यह भी सोचने पर मजबूर कर रही है कि वन्यजीवों के साथ सही व्यवहार और सुरक्षा के उपाय कितने जरूरी हैं।

Lakhveer Singh Shekhawat
लखवीर सिंह शेखावतauthor

पत्रकारिता में पिछले सात साल से सक्रिय हैं, वर्तमान में Times Now नवभारत में राजस्थान ब्यूरो हेड हैं। इससे पहले, ज़ी मीडिया और न्यूज़18 नेटवर्क के राजस्थान चैनल के लिए दिल्ली ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य किया है। उन्होंने जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री प्राप्त की और राजस्थान यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी में डिग्री हासिल की है। राजस्थान से संबंधित समाचारों और ख़बरों पर विशेष पकड़ रखते हैं। साथ ही देश की प्रमुख राजनीतिक घटनाओं को कवर करने में भी विशेषज्ञता हासिल है।

और पढ़ें
End of Article