शहर

इंदौर-भोपाल हाईवे पर जाम का एरियल नजारा, देखें VIDEO

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 17, 2023, 11:38 AM IST

इंदौर भोपाल हाइवे पर जाम का नजारा देख हैरत में पड़ जाएंगे। लेकिन यह सच है। जाम में फंसे लोगों का कहना है कि ऐसी तस्वीर शायद ही उन्होंने इससे पहले देखी रही होगी।

आमतौर पर आप सड़कों पर जाम की तस्वीरें देखते होंगे। अगर आप दिल्ली या एनसीआर के किसी शहर में रहते हों तो इस तरह की स्थिति से हर रोज दो चार होना पड़ता है। लेकिन हाईवे पर अगर कई किलोमीटर लंबा जाम जिसमें आप घंटों तक फंसे रह जाएं तो मुश्किल ही मुश्किल। कुछ ऐसा ही नजारा इंदौर भोपाल हाईवे पर दिखाई दिया। मामला एक बाबा से जुड़ा हुआ है जो 100 फीसद शुद्ध रुद्राक्ष देने का कार्यक्रम रखे थे। भक्तों की तादाद और उनकी गाड़ियां जब इंदौर भोपाल हाईवे पर निकली तो कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम में उन लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा जो किसी आवश्यक काम से इंदौर भोपाल या आस पास के शहरों की यात्रा पर थे। कुछ लोगों ने बताया कि इतना लंबा जाम शायद ही इंदौर भोपाल हाईवे पर उन्होंने देखा हो। जाम सीहोर-आष्टा के बीच करीब 25 किमी लंबा जाम लगा था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article