शहर

Ballia News: बलिया में किशोरी के साथ दुष्कर्म और मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

  • Agency by: भाषा
  • Updated Jun 15, 2024, 01:15 PM IST

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में 12 साल की एक किशोरी के साथ उसी के गांव के युवक ने दुष्कर्म और मारपीट की वारदात को अंजाम दिया। किशोरी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

बलिया में किशोरी के साथ दुष्कर्म और मारपीट

Photo : iStock

Ballia News: उत्तर प्रदेश में दुष्कर्म और हत्या के मामले बढ़ते जा रहे हैं। यहां अपराध कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। ऐसा ही एक शर्मसार कर देने वाला मामला यूपी के बलिया जिले से सामने आया है। यहां एक किशोरी के साथ दुष्कर्म और मारपीट की वारदात को अंजाम दिया गया है। दुष्कर्म और मारपीट के मामले पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट द्वारा आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

किशोरी के साथ युवक ने किया दुष्कर्म

पुलिस अधिकारी ने मामले पर जानकारी दी कि पीड़िता बांसडीह रोड थाना क्षेत्र में एक गांव की निवासी है। उसकी उम्र मात्र 12 वर्ष है। उसी गांव के नितेश सिंह (19) नाम के एक युवक ने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया और मारपीट की। साथ ही किसी को न बताने के लिए कहा और जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बारे में पता लगते ही किशोरी के पिता ने 10 जून 2024 को पुलिस में दुष्कर्म और मारपीट की शिकायत कराई। किशोरी के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने नितेश सिंह के खिलाफ भारतीय दंड़ संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का सरंक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को बांसडीह रोड रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया और बलिया की एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 8 सितंबर 2026): पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मंगोलपुरी सहित इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 8 सितंबर 2026): पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मंगोलपुरी सहित इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें पूरा शेड्यूल