
शहरों के समाचार, 05 दिसंबर 2023 HIGHLIGHTS: बिहार कैबिनेट ने इलेक्ट्रिक वाहन नीति को दी मंजूरी, बद्रीनाथ-केदारनाथ में ठंड का कहर जारी
शहर के समाचार (Hindi Samachar) 05 दिसंबर 2023 HIGHLIGHTS: बिहार मंत्रिमंडल की मंगलवार को हुई बैठक में इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2023 को मंजूरी दी गई। इस दौरान 400 इलेक्ट्रिक बसों के खरीदने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली। दिसंबर का महीना शुरू होते ही ठंड का कहर बढ़ने लगा है। पहाड़ी जिलों में बर्फबारी तो मैदानी जिलो में बारिश हो रही है। केदारनाथ और बद्रीनाथ में न्यूनतम तापमान माइनस 8 तक पहुंच चुका है। पंजाब पुलिस ने खालिस्तानी आतंकवादी लखबीर सिंह रोडे के एक सहयोगी को अमृतसर से गिरफ्तार किए जाने का मंगलवार को दावा किया। महाराष्ट्र में पैसों के विवाद के बाद 35 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और शव को जंगल में फेंक दिया। पटना विश्वविद्यालय के अलग-अलग छात्रावासों के छात्रों के दो गुट सोमवार को परिसर में भिड़ गए। पुलिस ने घटना स्थल से एक बम बरामद किया है और चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनके अलावा राज्यों के प्रमुख समाचार ये हैं :