
शहरों के समाचार, 02 फरवरी 2024 Highlight: जगद्गुरु रामभद्राचार्य की बिगड़ी तबीयत, आगरा से देहरादून किया जा रहा एयरलिफ्ट
आज के शहर के समाचार (Aaj Ke Taaja Hindi Samachar) 02 फरवरी 2024 Highlight: जगद्गुरु रामभद्राचार्य की बिगड़ी तबीयत। कश्मीर में 16 वर्षों में सबसे ज्यादा सर्द रात। हिमाचल प्रदेश में कार नदी में गिरने से तीन लोगों की मौत। बिहार के जहानाबाद में रेल की पटरी पार कर रहे दो मजदूरों की ट्रेन की चपेट में आने मौत हो गई है। दिल्ली के आरके पुरम में स्थित डीपीएस स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद पुलिस मौके पर स्कूल पहुंची और स्कूल को खाली कराया गया। उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र आज यानी 2 फरवरी से शुरू हो गया है, आज से फरीदाबाद में सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले की शुरुआत हो रही है। इनके अलावा राज्यों के प्रमुख समाचार ये हैं :