LIVE

शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 21 फरवरी 2024 Highlights: जयपुर में 10 हजार लीटर नकली घी बरामद, बनास डेयरी प्लांट का 23 फरवरी को होगा उद्घाटन

Pushpendra KumarUpdated Feb 21, 2024, 17:28 IST
Follow on Google News
शहरों के मुख्य  समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 21 फरवरी 2024 Highlights: जयपुर में 10 हजार लीटर नकली घी बरामद, बनास डेयरी प्लांट का 23 फरवरी को होगा उद्घाटन

शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 21 फरवरी 2024 Highlights: जयपुर में 10 हजार लीटर नकली घी बरामद, बनास डेयरी प्लांट का 23 फरवरी को होगा उद्घाटन

शहरों के मुख्य समाचार, आज के समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar) 21 फरवरी 2024 Highlights: राजस्थान सीआईडी क्राइम ब्रांच ने जयपुर के गोदाम में छापेमारी के बाद 10,465 लीटर नकली घी जब्त किया, वाराणसी में अमूल का सबसे बड़ा डेयरी प्लांट बनास काशी संकुल प्लांट बनकर तैयार हो गया है, दिल्ली का बिजवासन रेलवे स्टेशन पुनर्विकसित किया जा रहा है, राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बुधवार सुबह उन्नाव में पहुंच गई है, पंजाब-हरियाणा की सीमा पर डटे किसान।
Kisan Andolan Latest News Today Live Updates

FEB 21, 2024 17:27 IST

मुजफ्फरनगर में किसान ने खुद को लगाई आग

मुजफ्फरनगर में कलक्ट्रेट में पंचायत खत्म होने के बाद एक किसान ने खुद को आग के हवाले कर दिया। इस घटना से भाकियू कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसान को अपने साथ ले गई।
FEB 21, 2024 16:59 IST

जयपुर में 10 हजार लीटर नकली घी बरामद

राजस्थान सीआईडी क्राइम ब्रांच ने जयपुर के गोदाम में छापेमारी के बाद 10,465 लीटर नकली घी जब्त किया। गोदाम में नामी ब्रांड से मिलती-जुलती पैकिंग में नकली घी बेच जा रहा था। पुलिस ने गोदाम संचालक को अरेस्ट कर लिया गया है।
FEB 21, 2024 16:38 IST

नोएडा में महिला ने अपनी दो बेटियों को चौथी मंजिल से फेंका

नोएडा के बरौला गांव में रहने वाली एक महिला ने अपनी दो बेटियों को चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया। जिसके बाद खुद भी बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या की कोशिश की। मौके पर ही एक बेटी की मौत हो गई और एक बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला की भी हालत गंभीर है। सरिता की हालत भी गंभीर है।
FEB 21, 2024 15:52 IST

बनास डेयरी प्लांट का 23 फरवरी को होगा उद्घाटन

वाराणसी में अमूल का सबसे बड़ा डेयरी प्लांट बनास काशी संकुल प्लांट बनकर तैयार हो गया है। 23 फरवरी को पीएम नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करने वाले हैं। इस परियोजना से 1346 गांवों में रोजगार के अवसर मिलेंगे।
FEB 21, 2024 14:56 IST

उमरिया में हाथी के हमले से 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत

एमपी के उमरिया में जंगली हाथी के हमले से 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई और मृतक के नाती को गंभीर चोटें आई हैं। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
FEB 21, 2024 14:08 IST

द्वारका में अपार्टमेंट बिल्डिंग के एक फ्लोर पर लगी आग

FEB 21, 2024 13:31 IST

दिल्ली के बिजवासन स्टेशन का बदलेगा कायाकल्प

दिल्ली का बिजवासन रेलवे स्टेशन पुनर्विकसित किया जा रहा है। यह स्टेशन इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास स्थित है। इस स्टेशन में दिल्ली एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
FEB 21, 2024 13:28 IST

शाहजहांपुर में दसवीं की छात्रा ने खुद को गोली मारी

शाहजहांपुर में 14 वर्षीय एक छात्रा ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। छात्रा का नाम विनती भारती है जो तिलहर थाना क्षेत्र के खिरिया उदैत गांव की रहने वाली है उसने मंगलवार रात देसी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। जब तक घर वाले उसके पास पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो गई।
FEB 21, 2024 12:36 IST

उन्नाव पहुंची भारत जोड़ो न्याय यात्रा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बुधवार सुबह उन्नाव में पहुंच गई है। यहां राहुल गांधी 13 किमी का रोड शो करने वाले हैं। इसके बाद उनका अगला पड़ाव कानपुर है।
FEB 21, 2024 12:34 IST

कानपुर में न्याय यात्रा से जुड़ी होर्डिंग वायरल

कानपुर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा से जुड़ी होर्डिंग और बैनर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इसकी वजह ये है कि इसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी को श्रीकृष्ण बताया गया है और अजय राय को अर्जुन बताया है। यह होर्डिंग राहुल गांधी के आगमन के लिए कानपुर के जुहारी देवी कॉलेज के पास लगाई गई है।
FEB 21, 2024 11:26 IST

आतंकी पन्नू की धमकी के बाद रांची में बढ़ाई गई सुरक्षा

अमेरिका में रहने वाले आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा यहां भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट मैच को बाधित करने की धमकी देने के बाद रांची में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
FEB 21, 2024 10:59 IST

शिवपाल यादव ने कहा-भाजपा को हराएंगे

समाजवादी पार्टी (सपा) के महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने खुद को बदायूं लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाए जाने पर कहा कि वह पार्टी के आदेश को स्वीकार करते हैं और चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराएंगे।
FEB 21, 2024 10:58 IST

किसान ‘दिल्ली चलो' मार्च: सीमाओं की किलेबंदी की गयी

दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च फिर से शुरू करने की घोषणा के बाद बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी और सुरक्षाकर्मियों को टीकरी, सिंघू और गाजीपुर सीमाओं पर कड़ी निगरानी करने का निर्देश दिया है।
FEB 21, 2024 10:21 IST

प्रख्यात न्यायविद् फली एस नरीमन का निधन

कानून विशेषज्ञ एवं दिग्गज अधिवक्ता फली एस नरीमन का बुधवार को 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह हृदय संबंधी परेशानियों सहित कई बीमारियों से जूझ रहे थे। अपने लंबे और शानदार करियर में नरीमन ने कई ऐतिहासिक मामलों की पैरवी की जिसमें राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग का चर्चित मामला भी शामिल है। इस आयोग को उच्चतम न्यायालय ने भंग कर दिया था।
FEB 21, 2024 10:21 IST

ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस को मिला गार्ड ऑफ ऑनर

FEB 21, 2024 10:16 IST

पंजाब-हरियाणा की सीमा पर डटे किसान ‘दिल्ली चलो' मार्च फिर शुरू करेंगे

पंजाब और हरियाणा के बीच दो सीमा बिंदुओं पर प्रदर्शन कर रहे किसान बुधवार को अपना ‘‘दिल्ली चलो’’ मार्च फिर से शुरू करेंगे।सरकारी एजेंसियों द्वारा पांच साल तक दालें, मक्का और कपास न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदने के केंद्र के प्रस्ताव को खारिज करने के बाद वे अपना आंदोलन फिर से शुरू कर रहे हैं।
FEB 21, 2024 09:47 IST

शंभू बॉर्डर पर 14,000 लोग, 1,200 ट्रैक्टर मौजूद

केंद्र के अनुमान के अनुसार, पंजाब-हरियाणा सीमा पर 1,200 ट्रैक्टर-ट्रॉली, 300 कार और 10 मिनी बस के अलावा कई अन्य छोटे वाहनों के साथ लगभग 14,000 लोग जमा हैं और उसने इसे लेकर पंजाब सरकार के समक्ष कड़ी आपत्ति जताई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को भेजे पत्र में कहा कि पिछले कुछ दिनों से राज्य में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति चिंता का विषय है और मंत्रालय ने राज्य सरकार को कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा।
FEB 21, 2024 09:21 IST

नोएडा में इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्ट

नोएडा में इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्ट
FEB 21, 2024 08:57 IST

राजस्थान: पेपर लीक मामले में एडीजी वीके सिंह का बयान

FEB 21, 2024 08:53 IST

पीलीभीत में विचाराधीन कैदी ने जेल में लगाई फांसी

पीलीभीत जिला जेल में बंद 23 वर्षीय एक विचाराधीन कैदी ने मंगलवार को कथित रूप से फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) दीपक चतुर्वेदी ने संवाददाताओं को बताया कि मृतक की पहचान सुखविंदर (23) के रूप में हुई है तथा उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।