Greater Noida Traffic Advisory: भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में किसान आज सूरजपुर कूच करने वाले हैं। बुधवार को सुबह 10 बजे से किसान ट्रैक्टरों में भरकर जिला मुख्यालय सूरजपुर पहुंचने वाले हैं। किसान आज नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन पर इकट्ठे होंगे, जिसके बाद एक्सपोर्ट गोलचक्कर, बड़ा गोलचक्कर, शारदा गोलचक्कर, एलजी गोलचक्कर से होते हुए किसान माउजर बीयर गोलचक्कर और इसके आगे कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च करने वाले हैं। जिसके चलते ग्रेटर नोएडा में आज कई रास्तों पर ट्रैफिक का डायवर्जन रहेगा और कई रूट बंद भी रहेंगे। किसान आंदोलन को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। जिसके तहत गलगोटिया कट, परीचौक, एलजी गोलचक्कर, माउजर बीयर गोलचक्कर, दुर्गा टाकीज गोलचक्कर और सूरजपुर चौक से जरूरत के अनुसार ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा।
Greater Noida Traffic Advisory Today: इन रास्तों से होकर निकलें आज
- जो गाड़िया गलगोटिया कट से एक्सपोमार्ट गोलचक्कर होते हुए एलजी की ओर जाने वाली है, वे आज गलगोटिया कट से परीचौक होकर जा सकती हैं।
- जिन लोगों को आईएफएस विला गोलचक्कर से एक्सपोमार्ट गोलचक्कर होते हुए एलजी की ओर जाना है, वे पी-03 गोलचक्कर से परीचौक होते हुए जा सकते हैं।
- एलजी गोलचक्कर से नॉलेज पार्क होकर एक्सपोर्ट गोलचक्कर की ओर जाने वाला ट्रैफिक भी आज डायवर्ट रहेगा, ये लोग एलजी गोलचक्कर से परीचौक होकर जा सकते हैं।
- जिन गाड़ियों को सूरजपुर से परीचौक की ओर जाना है, आज सूरजपुर से तिलपता गोलचक्कर के रास्ते 130 मीटर रोड से होकर जा सकते हैं।
- जो लोग परीचौक से सूरजपुर की ओर जाने वाले हैं, वे अल्फा कॉमर्शियल गोलचक्कर से 130 मीटर रोड होकर जा सकते हैं।
- ट्रैफिक डायरर्जन के दौरान इमरजेंसी वाहनों पर रोक नहीं रहेगी, उन्हें सकुशल पास कराया जाएगा।
Note: किसी भी तरह की असुविधा होने पर आप ट्रैफिक हेल्प लाइन नम्बर 9971009001 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
