LIVE
शहरों के मुख्य समाचार, 2 मई 2024 Highlights: जौनपुर में जमीन को लेकर हुए विवाद में दो भाईयों की मौत, दिल्ली सरकार ने स्कूलों को दिए खास निर्देश
शहरों के मुख्य समाचार, 2 मई 2024 Highlights: जौनपुर में जमीन को लेकर हुए विवाद में दो भाईयों की मौत, दिल्ली सरकार ने स्कूलों को दिए खास निर्देश
MAY 02, 2024 20:11 IST
नवी मुंबई में महिला को होटल में बुलाकर दुष्कर्म
महाराष्ट्र के नवी मुंबई में रहने वाली एक महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में मध्यप्रदेश से 26 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
MAY 02, 2024 20:01 IST
अजमेर के नांदसी मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान में 68 प्रतिशत वोटिंग
राजस्थान के अजमेर लोकसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर बृहस्पतिवार सुबह सात से शाम पांच बजे तक हुए पुनर्मतदान में 68 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई।
MAY 02, 2024 19:15 IST
जमशेदपुर में घर में घुसकर फायरिंग
जमशेदपुर के बागबेड़ा में गुरुवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर फायरिंग की। इसमें एक महिला समेत तीन लोग घायल हुए हैं। तीनों को इलाज के लिए टाटा मेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
MAY 02, 2024 18:30 IST
दिल्ली में जिम ट्रेनर की हत्या के आरोप में किशोर गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने मार्च में दक्षिण दिल्ली के तिगड़ी इलाके में, हिंसक हमले में एक जिम ट्रेनर की हत्या के मामले में एक 18 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है।
MAY 02, 2024 17:52 IST
यूपी के बलिया में युवक की हत्या, सात लोगों पर केस दर्ज
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में खेजुरी थाना क्षेत्र के खेजुरी कस्बे में गुरुवार को 24 वर्षीय एक युवक की कथित रूप से हत्या कर दी गयी। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
MAY 02, 2024 16:54 IST
गाजीपुर में बस की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत
उत्तर प्रदेश में गाजीपुर जिले के सैदपुर क्षेत्र में एक बस की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार मां-बेटे की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
MAY 02, 2024 16:03 IST
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया मैनपुरी में रोड शो
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को मैनपुरी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार प्रदेश के पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह के समर्थन में रोड शो किया।
MAY 02, 2024 16:00 IST
जौनपुर में जमीन को लेकर खूनी संघर्ष में गई दो भाईयों की जान
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के बरसठी क्षेत्र में में जमीन को लेकर कुछ लोगों में विवाद चल रहा था। ये विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया और इसमें दो सगे भाइयों की मौत हो गई। उसके अलावा तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
MAY 02, 2024 15:12 IST
MAY 02, 2024 14:12 IST
MAY 02, 2024 13:44 IST
MAY 02, 2024 12:36 IST
Mumbai की हार्बर लाइन पर रेल सेवा हुई प्रभावित
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के पास खाली लोकल ट्रेन के पटरी से उतरने के एक दिना बाद भी गुरुवार को हार्बर लाइन पर रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं। इसके अलावा मध्य रेलवे द्वारा सीएसएमटी स्टेशन के पास, जहां तीन दिन में रेल के पटरी से उतरने जैसी दो घटनाएं हुई हैं। वहां रेलगाड़ी के लिए 10 किमी प्रति घंटा का नियम लागू किया गया है।
MAY 02, 2024 11:56 IST
Punjab: फैक्टरी में बॉयलर फटने से दो लोगों की मौत
पंजाब के लुधियाना में एक रबर फैक्टरी में बॉयलर फट गया। इस घटना में दो श्रमिकों की मौत हो गई है। घटना की सूचना प्राप्त कर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
MAY 02, 2024 11:11 IST
MAY 02, 2024 10:10 IST
वाराणसी में जिम में युवक की मौत
वाराणसी में जिम में एक्सरसाइज करने के दौरान एक युवक के सिर में तेज दर्द होने के बाद उसकी मौत हो गई। यह घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है
MAY 02, 2024 08:57 IST
जम्मू-कश्मीर के रामबन में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत
जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक वाहन के ट्रक से टकरा जाने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई और 11 अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा बुधवार देर रात उस समय हुआ जब जम्मू से श्रीनगर जा रहा एक वाहन बनिहाल के शाबानबास इलाके में सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गया। उन्होंने बताया कि वाहन में केरल से आए 12 पर्यटकों समेत 16 लोग सवार थे।
MAY 02, 2024 08:08 IST
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम, जानें
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम, पढ़ें पूरी खबर
MAY 02, 2024 08:07 IST
यूपी में इस दिन मिलेगी गर्मी से राहत
उत्तर प्रदेश में चिलचिलाती गर्मी पड़ रही है। लेकिन जल्द ही यहां मौसम बदलने वाला है और बारिश दस्तक देगी। जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। जानें कब होगी बारिश।
MAY 02, 2024 08:04 IST
अलवर में जिला आबकारी अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
राजस्थान के अलवर में बुधवार को जिला आबकारी अधिकारी को परिवादी से तीन लाख रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के एक दल ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमंत प्रियदर्शी ने बताया कि लाइसेंस शुदा शराब की दुकान के लिए गोदाम के स्थान को मंजूर करने की एवज में आरोपी जिला आबकारी अधिकारी सुरेश कुमार अहीर छह लाख रुपये की रिश्वत मांग कर परिवादी को परेशान कर रहा था। उन्होंने एक बयान में बताया कि ब्यूरो के दल ने शिकायत का सत्यापन कर बुधवार को अलवर के जिला आबकारी अधिकारी सुरेश कुमार अहीर को परिवादी से तीन लाख रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
MAY 02, 2024 06:48 IST
इटावा में महिला ने बच्चे के साथ ट्रेन के सामने लगाई छलांग
इटावा के भरथना रेलवे स्टेशन के पास एक महिला ने बुधवार को अपने पांच वर्षीय बेटे के साथ ट्रेन के आगे कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस बताया कि रश्मि (25) अपने पांच वर्षीय बेटे आर्यन के साथ एक यात्री ट्रेन के आगे कूद गई जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
