Aaj ka Mausam 5 August 2025 LIVE: देशभर में आज मिला-जुला रहेगा मौसम, कहीं भारी बारिश-कहीं उमस करेगी परेशान
Aaj ka Mausam 5 August 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: देश के अलग-अलग हिस्सों में मानसूनी गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो रही है। उत्तर भारत में बारिश कहर बरपा रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। जिससे निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात देखने को मिल रहे हैं। अन्य शहरों में भी जलभराव और ट्रैफिक जाम की घटनाएं हो रही हैं। साथ ही बारिश जनित घटनाएं भी देखने को मिल रही हैं। आज भी देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
Aaj ka Mausam 5 August 2025 LIVE: देशभर में आज मिला-जुला रहेगा मौसम, कहीं भारी बारिश-कहीं उमस करेगी परेशान
यूपी के इन जिलों में बाढ़ बनी आफत
दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर भारत में कहर बरपा रहा मौसम
यूपी में आज किन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
यूपी के इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
गुरुग्राम में बारिश से जलभराव और ट्रैफिक जाम
हरियाणा के गुरुग्राम में सोमवार को भारी बारिश दर्ज की गई। जिसके कारण दिल्ली-जयपुर राजमार्ग समेत कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। साथ ही कई इलाकों में जलभराव होने के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या का भी सामना करना पड़ा। बारिश के दौरान भी यातायात पुलिस सड़कों पर जाम हटाने की कोशिश करती दिखी।
बिहार में बारिश से उफान पर नदियां
बिहार विधानसभा परिसर और पटना के निचले इलाकों की कई प्रमुख सड़कों पर लगातार बारिश के कारण सोमवार को जलभराव हो गया। बारिश के कारण राज्य भर की नदियां उफान पर हैं। सोमवार को शाम 5:30 बजे तक 20 मिलीलीटर की भारी बारिश से पॉश इलाकों सहित अधिकतर इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे वाहनों की आवाजाही बाधित हुई।
