हरियाणा और पंजाब में वायु गुणवत्ता ‘खराब', मुंबई से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, जानें आज के मौसम का हाल
Aaj ka Mausam 25 October 2025 (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सुबह और रात के समय हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। ग्रामीण इलाकों में लोगों ने सुबह और शाम गर्म कपड़े भी पहनने शुरू कर दिए हैं। वहीं दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। केरल-तमिलनाडु जैसे राज्यों में बीते 24 घंटों में भी तेज बारिश दर्ज की गई। आगामी 3 दिन तक इन राज्यों में ऐसा ही मौसम बना रह सकता है।
हरियाणा और पंजाब में वायु गुणवत्ता ‘खराब', मुंबई से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, जानें आज के मौसम का हाल
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: हरियाणा और पंजाब में वायु गुणवत्ता ‘खराब'
CPCB के अनुसार, वायु गुणवत्ता सूचकांक 0-50 ‘अच्छा’, 51-100 ‘संतोषजनक’, 101-200 ‘मध्यम’, 201-300 ‘खराब’, 301-400 ‘बेहद खराब’ और 401-500 ‘गंभीर’ माना जाता है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: केरल में भारी बारिश जारी
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: इन राज्यों में भी बारिश के आसार
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: गोवा में आज बारिश का येलो अलर्ट
एनसीआर में कितना दर्ज हुआ AQI
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली में आज सुबह के समय हल्की धुंध देखने को मिल सकती है। हालांकि आज मौसम शुष्क रहने वाला है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिन के समय 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हल्की हवा भी चल सकती है। रात के समय हवा की रफ्तार 5 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने बताया कि 28 अक्टूबर तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कडलूर, पुडुचेरी, विल्लुपुरम और चेंगलपट्टू जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। चेन्नई और पड़ोसी जिलों के लिए आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान लगभग 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। अगले 24 से 48 घंटों में एक या दो बार गरज और चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: केरल में भारी बारिश और तेज हवाओं का कहर
केरल के विभिन्न हिस्सों में रात भर तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। जिसके कारण पेड़ उखड़ गए और बिजली की लाइनें टूट गईं। इस मौसमी कहर से मकानों और वाहनों को क्षति पहुंची, जिसके परिणामस्वरूप कई क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई और यातायात भी बाधित हुआ। लगातार बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में निचले इलाकों में जलभराव हो गया और विभिन्न नदियों का जलस्तर बढ़ गया।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: तमिलनाडु के कई हिस्सों में हुई भारी बारिश
पिछले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु के कई हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई जिसमें तिरुवल्लूर जिले के पल्लिपट्टू में सबसे अधिक 15 सेंटीमीटर, तिरुनेलवेली के नालुमुक्कू में 12 सेंटीमीटर तक बारिश हुई। आईएमडी के अनुसार कांचीपुरम जिले के श्रीपेरंबुदूर में सबसे कम एक सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। यह निम्न वायुदाब प्रणाली शुक्रवार की सुबह एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से बनी है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम वायुदाब का क्षेत्र
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न वायुदाब क्षेत्र धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ा और उसी क्षेत्र में स्थिर बना हुआ है। इसके (निम्न वायुदाब क्षेत्र) पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। इससे यह 25 अक्टूबर तक दक्षिण-पूर्व और उससे लगी मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर 26 अक्टूबर तक गहरे अवदाब और 27 अक्टूबर की सुबह तक दक्षिण-पश्चिम और उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा।
