LIVE

आज का मौसम, 12 May 2025 IMD Weather Forecast: यूपी के 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली में आज रहेगा आज बादलों का साया

आज का मौसम 12 May 2025, IMD Weather Forecast Today, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Aaj Ka Mausam Vibhag Ka Samachar, Mausam Ki Jankari Heat Wave (Loo): गर्मी का सिलसिला फिर लौट आया है। राजधानी दिल्ली और आस पास के राज्यों में तेज धूप और गर्मी की संभावना जताई जा रही है। पिछले कुछ दिनों में आई बारिश से तापमान में जो गिरावट दर्ज की गई थी, उसमें आज से ही बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। उत्तर के कुछ राज्यों में तो इसका दौर शुरू हो चुका था, आज से दिल्ली में भी ऐसा ही कुछ हाल रहने वाला है।

Nishant TiwariUpdated May 12, 2025, 22:50 IST
Follow on Google News
आज का मौसम, 12 May 2025 IMD Weather Forecast: यूपी के 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली में आज रहेगा आज बादलों का साया

आज का मौसम, 12 May 2025 IMD Weather Forecast: यूपी के 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली में आज रहेगा आज बादलों का साया

आज का मौसम 12 May 2025, IMD Weather Forecast Today Temperature, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Mausam Vibhag Ka Samachar on Heat Wave (Loo): प्री मानसून की गतिविधियां अगले कुछ दिनों में सक्रिय हो सकती हैं। जिससे दक्षिण और मध्य भारत में गर्मी से काफी हद तक निजात मिलेगी, जिसका असर उत्तर भारत के राज्यों में भी देखा जाएगा। लेकिन तबतक इसी मौसम से संतोष करना होगा।

MAY 12, 2025 19:56 IST

नोएडा में कल का मौसम

नोएडा में मौसम साफ बना हुआ है। कल यानी मंगलवार, 13 मई को भी आसमान साफ रहेगा। यहां मौसम विभाग ने किसी भी प्रकार का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। शहर में गर्मी बढ़ने लगी है। आईएमडी के अनुसार, कल शहर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
MAY 12, 2025 19:13 IST

राजस्थान में तेज हवाओं का दौर जारी

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, कल, मंगलवार 13 मई को राजस्थान की राजधानी जयपुर समेत राज्य के अधिकांश जिलों में तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इससे शहर का मौसम सुहावना रहेगा और तापमान में भी कमी आ सकती है।
MAY 12, 2025 17:47 IST

दिल्ली में कल से शुरू होगा तेज हवाओं को दौर

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज तेज गर्मी है। लेकिन कल यानी 13 मई 2025 से फिर से तेज हवाओं का दौर शुरू होने वाला है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। तेज हवाओं के बीच तापमान भी गिर सकता है।
MAY 12, 2025 16:55 IST

यूपी में हीटवेव का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने कल यानी 13 मई 2025 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, गाजीपुर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, अंबेडकर नगर, महाराजगंज, बलिया, मऊ और आजमगढ़ में लू का अलर्ट जारी किया है।
MAY 12, 2025 15:03 IST

दिल्ली में रिज रहा सबसे गर्म इलाका

MAY 12, 2025 14:41 IST

राजस्थान में आने वाले दिनों में झुलसाएगी गर्मी

राजस्थान में मंगलवार से तापमान बढ़ने और भीषण गर्मी का एक नया दौर शुरू होने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज सोमवार को एक बार फिर से बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में बादलों की गरज के साथ आंधी आने तथा हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है। बीते चौबीस घंटे में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बीकानेर में 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 13 मई से पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों से आंधी-बारिश की गतिविधियों में कमी होने तथा तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है।
जोधपुर, बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में 14 मई से अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री दर्ज होने व कहीं-कहीं लू का नया दौर शुरू होने की संभावना है।
MAY 12, 2025 14:15 IST

यूपी के 50 जिलों में बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली। आईएमडी ने 50 जिलों में तेज हवाओं संग बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में यह बदलाव आया है।
MAY 12, 2025 13:48 IST

दिल्ली में बादलों की आवाजाही

IMD के अनुसार आज दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
MAY 12, 2025 13:09 IST

बिहार में लू का कहर

बिहार में लू का प्रभाव जारी रहेगा, जहां तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। पटना में अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहेगा।
MAY 12, 2025 12:33 IST

राजस्थान के 25 जिलों में येलो अलर्ट

राजस्थान के कई जिलों में मौसम विभाग ने बरसात का येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बीकानेर, पाली, अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी और चित्तौड़गढ़ शामिल हैं।
MAY 12, 2025 12:08 IST

पूर्वी यूपी में गर्मी को लेकर चेतावनी

MAY 12, 2025 10:55 IST

लखनऊ में आज लू जैसे हालात

आज लखनऊ की सड़कों पर दोपहर में लू जैसे हालात बनेंगे। बिहार के साथ यूपी को भी गर्मी का दंश झेलना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने 14 मई से राज्य के कई हिस्सों में हीट वेव चलने की संभावना जताई है।
MAY 12, 2025 09:34 IST

पटना में हीटवेव की आशंका

पटना में आज और कल आसमान में हल्के बादल दिखाई देंगे। बुधवार से फिर हीटवेव का अलर्ट आया है।

MAY 12, 2025 09:34 IST

यूपी में कब दस्तक देगा मानसून

उत्तर प्रदेश में इस बार अनुमान के मुताबिक 20 जून को मानसून सोनभद्र के रास्ते राज्य में दस्तक देगा। पिछले साल यूपी में तय तारीख से 10 दिन देरी से मानसून आया था, लेकिन इस बार केरल में मानसून की एंट्री 4 दिन पहले ही होने वाली है।

यहां पढ़ें- यूपी के मानसून 2025 से जुड़ी सारी जानकारी
MAY 12, 2025 07:45 IST

रांची में आज बरसेंगे बादल

रांची शहर में आज बारिश की संभावना है। शहर में हल्की बदली के साथ दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं कुछ जिलों में लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इनमें धनबाद, बोकारो देवघर, दुमका सहित कुल आठ जिले शामिल हैं।
MAY 12, 2025 06:51 IST

जयपुर में आज होगी बारिश

जयपुर में आज का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। इसी के साथ तड़क-गरज के साथ आज बारिश की संभावना है।
MAY 12, 2025 06:51 IST

लखनऊ में बढ़ेगी गर्मी

लखनऊ में आज के तापमान की बात करें तो आज का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो कल का भी तापमान कुछ ऐसा ही रहने वाला है, उसके बाद तापमान बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
MAY 12, 2025 06:50 IST

यूपी में बढ़ेगा पारा

उत्तर प्रदेश में फिलहाल मौसम का रुख जस का तस है। रविवार को दिन में तेज धूप रही तो वहीं रात में मौसम सामान्य रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, 12 से 14 मई तक प्रदेश में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा और कुछ दिनों तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
MAY 12, 2025 06:50 IST

पटना में तीन दिन चलेगी लू

पटना में आज का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना है। बुधवार तक मौसम में ऐसी ही गर्मी रहने वाली है और लू चलने की आशंका है।
MAY 12, 2025 06:50 IST

बिहार में भी गर्मी

बिहार में आज भी मौसम गर्म रहने वाला है। पटना समेत कई जिलों में आज का अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। कहीं-कहीं इस दौरान हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है।