लखनऊ

UP में बारिश पर लगा ब्रेक, अब फिर ताडंव मचाएगी गर्मी; जानें कब तक होगी Monsoon की एंट्री

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 12-May-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश पर अब ब्रेक लग गया है। आज कहीं भी बारिश को लेकर कोई संभावना नहीं जताई गई है। मौसम विभाग ने यूपी में मानसून की एंट्री की तारीख भी बताई है। आइए जानते हैं कि यूपी में मानसून कब तक दस्तक दे सकता है।

Image

Meta AI

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 12-May-2025: उत्तर प्रदेश में मौसम का मूड एक बार फिर से बदल गया है। पिछले कुछ दिनों से जारी तेज हवाओं और बारिश का सिलसिला अब थम गया है। जिसके साथ ही गर्मी का सितम भी अब बढ़ने वाला है। आज प्रदेश में कहीं भी बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम विभाग ने आज पूर्वी और पश्चिमी दोनों हि्ससों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। इस दौरान दिन में तीखी धूप निकलेगी और तेज गर्मी का एहसास भी हो सकता है।

यूपी में कब तक पहुंचेगा मानसून

इस बार केरल में मानसून समय से पहले पहुंच सकता है। आमतौर पर 1 जून तक केरल में दस्तक देने वाला मानसून 4 दिन पहले ही प्रवेश कर सकता है। आईएमडी के अनुसार 27 मई को दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल तट से टकरा सकता है। 1 जून को केरल में प्रवेश करने के बाद मानसून 8 जुलाई तक अन्य राज्यों तक पहुंच जाता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस बार केरल में मानसून के जल्दी आगमन का प्रभाव उत्तर प्रदेश में भी दिखेगा। इस बार मानसून के 20 जून को सोनभद्र के रास्ते पूर्वांचल में प्रवेश करने का अनुमान है। यूपी में इस बार मानसून तय सयम से 2 दिन लेट 18 जून तक दस्तक दे सकता है। लेकिन पिछले 8 सालों में यूपी में कभी भी मानसून तय समय पर नहीं पहुंचा है। पिछले साल 10 दिन की देरी से मानसून की यूपी में एंट्री हुई थी।

पिछले 5 सालों में मानसून की यूपी में एंट्री

केरल में मानसून पहुंचने के बाद इसे यूपी में आने में 15 से 30 दिन का समय लगता है। केरल में मानसून के तय समय से पहले आने से यूपी में भी इसकी एंट्री पहले होगी, यह जरूरी नहीं है। पुराने आंकड़ों को देखने पर भी इस बात का पता चलता है। साल 2024 में केरल में मानसून 30 मई को प्रवेश कर चुका था। लेकिन यूपी में इसकी एंट्री 28 से 29 जून तक हुई थी। वहीं 2023 में 8 जून को केरल में मानसून आने के बाद यूपी में 21 जून तक पहुंचा था। 2022 में 29 मई को केरल में मानसून ने दस्तक दी थी और 20 जून तक यह यूपी में पहुंच गया था। साल 2021 में 3 जून को केरल में आने के बाद मानसून 18 जून को यूपी पहुंचा। वहीं 2020 में 1 जून को केरल प्रवेश करने के बाद 24 जून को यह यूपी आया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article