शहर

Delhi Fire: दिल्ली के चांदनी चौक स्थित कूचा रहमान इलाके में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौजूद

दिल्ली के चांदनी चौक के कूचा रहमान इलाके में शुक्रवार यानी 26 दिसंबर की रात आग लगने का मामला सामने आया है। वहां पर लगी आग को बुझाने में दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।

Image

दिल्ली के चांदनी चौक स्थित कूचा रहमान इलाके में लगी आग

दिल्ली के चांदनी चौक के कूचा रहमान इलाके में शुक्रवार यानी 26 दिसंबर की रात आग लगने का मामला सामने आया है। वहां पर लगी आग को बुझाने में दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। बता दें कि दिल्ली के बेहद पॉपुलर चांदनी चौक मार्केट में उस समय अफरा-तफरी मच गई, एक इमारत जो जब कूचा के पास स्थित है वहां भीषण आग लग गई।

आग से जुड़ी इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बिल्डिंग में लगी आग की ऊंची और भयानक लपटें देखी जा सकती हैं। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि दिन में पहले दिल्ली में आग लगने की तीन अलग-अलग घटनाएं हुईं, जिनमें एक युवक की मौत हो गई और उसका भाई घायल हो गया। उन्होंने बताया कि बाकी दो घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ। पहली घटना उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में हुई, जहां एक चार मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर एक रिपेयरिंग की दुकान में आग लगने से 20 साल के एक युवक की मौत हो गई और उसका बड़ा भाई घायल हो गया।

बिजली के मीटर में आग लग गई

दूसरी घटना सुबह दक्षिण दिल्ली के मुनिरका इलाके से सामने आई, जहां एक रिहायशी इमारत में लगे आठ बिजली के मीटर में आग लग गई। करीब 10 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। तीसरी घटना सुबह हुई, जब दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के बिंदपुर इलाके में एक ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन में आग लग गई।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article