शहर

Mass Suicide: मुजफ्फरनगर में दिल दहलाने वाली घटना; ईदी के विवाद मे एक ही परिवार मे चार लोगों की सामूहिक आत्महत्या!

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के चार लोगों की कमरे मे डेड बॉडी मिली है। प्रथम दृष्टि आत्महत्या का मामला लग रहा है। वहीं पुलिस इस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Image

Mass Suicide: मुजफ्फरनगर में दिल दहलाने वाली घटना; ईदी के विवाद मे एक ही परिवार मे चार लोगों की सामूहिक आत्महत्या!

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद से एक बड़ी खबर सामने आई जहां एक ही परिवार के चार लोगों के शव बंद कमरे में मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर आलाधिकारियों ने फोरेंसिक टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचकर चप्पे चप्पे की बारीकी से जांच पड़ताल करते हुए शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

बताया जा रहा है कि बहन को ईद पर 15 सौ रुपये की ईदी देने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था जिसके चलते पति ने देर रात अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों को जहरीला पदार्थ देकर पहले मौत की नींद सुलाया और फिर खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गया। सुबह कमरे का दरवाजा न खुलने पर जब दरवाजा तोड़ कर देखा गया तो पत्नी और दोनों मासूम बच्चों के शव जमीन पर पड़े हुए थे और पति फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।

एक ही परिवार के चार लोगों द्वारा आत्महत्या की सूचना मिली थी

दरसअल मंगलवार को सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सरवट मौहल्ले में स्थित एक घर में पुलिस को एक ही परिवार के चार लोगों द्वारा आत्महत्या की सूचना मिली थी। जिसपर आलाधिकारियों मैं फॉरेंसिक टीम और पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर पहले घटना स्थल की बारीकी से जाँच पड़ताल की और फिर सभी शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

इरशाद ने ईद पर अपनी एक विवाहित बहन को 15 सौ रुपये की ईदी दी थी

जानकारी के मुताबिक मृतक 30 वर्षीय इरशाद ने ईद पर अपनी एक विवाहित बहन को 15 सौ रुपये की ईदी दी थी जिसका जब इरशाद की पत्नी 25 वर्षीय नौरिन को पता चला तो घर में विवाद खड़ा हो गया। जिसके चलते बताया जा रहा है कि सोमवार को पत्नी नौरिन की मां और बहनों ने आकर खूब झगड़ा भी किया था। जिसके बाद देर रात तक इरशाद ओर नौरिन मैं झगड़ा होता रहा था फिर सुबह जब घर का दरवाजा नहीं खुला तो मृतक इरशाद के भाई इनाम ने बताया कि दरवाजा तोड़कर जब देखा गया तो इरशाद फांसी के फंदे पर लटका हुआ था और पत्नी नौरिन के साथ 1 महीने की बेटी अक्सा और 2 साल के बेटे आहिल का शव जमीन पर पड़ा हुआ था।

प्रथमदृष्टया ये बताया जा रहा है कि शायद इरशाद ने पहले अपनी पत्नी और बच्चों को जहरीला पदार्थ देकर मौत की नींद सुलाया और फिर खुद भी फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बरहाल मौत के पीछे की वजह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगी लेकिन पुलिस इस घटना में हर तथ्यों पर अपनी बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है।

'इरशाद की पत्नी कह रही थी कि तूने बिना पूछे दिए'

इस घटना को लेकर मृतक इरशाद के भाई इनाम का जहाँ कहना है कि चार मौते हुई है। यहां इरशाद था। उसकी पत्नी और दो बच्चे। इरशाद की उम्र 32 साल की थी। और वह पेंट का काम करता था। विवाद था इन में इनकी दो साली आई थी। कल आपस में लेनदेन को लेकर झगड़ा करते हुए। यहां आकर खूब हंगामा किया था। दो साली और एक सास थी। इसमें अपनी बहन को 15 ,1600 रुपए दे दिए होंगे। ईद के नाम के उसका बच्चा बीमार था। वह दिखाने के लिए आई थी। अपने बच्चों को उसमें दे दिए थे। उसकी वजह से घर में हंगामा हो गया था। इरशाद की पत्नी कह रही थी कि तूने बिना पूछे दिए। कैसे, शादीशुदा है। उस पर विवाद हुआ था।

'रात में इनमें मियां बीवी में आपस में लड़ाई हुई'

इन्होंने समझा बुझाकर बैठा दिए जो लड़की मृतक है। उसने अपनी दो बहनों को और मां को बुलाया यहां मोहल्ले में खूब लड़ कर गई खूब गाली गलौज हुई। खूब लड़ाई झगड़ा कर गई। फिर मोहल्ले वालों ने समझौता कराके। उनको भिजवा दिया। शांत कर दिया। यह भी अपने घर चले गए रात में इनमें मियां बीवी में आपस में लड़ाई हुई। 4 बजे तक बोलते रहे हैं। आपस में 4 बजे के बाद यह शांत हो गए।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article