शहर

शादी से 12 दिन पहले महिला न्यूज एंकर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा 'यह सबके भले के लिए...'

'यह सबके भले के लिए...' ऐसे कुल 9 शब्द का सुसाइड नोट लिखा और फिर मौत को गले लगा लिया। एक न्यूज एंकर की दफ्तर में ही आत्महत्या से गुवाहाटी में सनसनी फैल गई। बड़ी बात ये है कि सिर्फ 12 दिन बाद ही न्यूज एंकर की शादी होने वाली थी।

Image

गुवाहाटी में महिला न्यूज एंकर ने की आत्महत्या

असम के प्रमुख शहर गुवाहाटी में एक न्यूज एंकर की आत्महत्या सनसनी फैल गई। एक स्थानीय डिजिटल न्यूज पोर्टल में बतौर एंकर काम करने वाली रितुमोनी रॉय ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। यह दिल दहला देने वाली घटना कल यानी सोमवार 24 नवंबर को हुई। सोमवार तड़के एंकर रितुमोनी रॉय का शव क्रिश्चियन बस्ती स्थित ऑफिस में मिला।

रितुमोनी रॉय की आत्महत्या से पूरे संस्थान और परिवार में शोक की लहर है। खास बात ये है कि रितुमोनी की अगले महीने यानी दिसंबर में शादी होने वाली थी। उनकी शादी के कार्ड भी बांटे जा चुके थे। घर में खुशी का माहौल था, जो अचानक रितुमोनी रॉय की आत्महत्या के बाद शोक में बदल गया है। खुशियों के माहौल में अचानक आई इस त्रासदी से हर कोई स्तब्ध है।

एंकर रितुमोनी की आत्महत्या का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वह ऑफिस की टेबल पर चढ़कर फांसी के फंदे पर लटकती दिखायी दे रही हैं। हालांकि, आत्महत्या की वजह अभी तक साफ नहीं है। पुलिस को मौके से एक छोटा सा सुसाइड नोट भी मिला है। इस सुसाइड नोट से ज्यादा कुछ नहीं है।

सुसाइड नोट में लिखा है - 'यह सबके भले के लिए है, मुझे माफ करना।' रितुमोनी के सुसाइड नोट में इसके अलावा और कुछ भी नहीं है। इस सुसाइड नोट में रितुमोनी ने आत्महत्या का कारण नहीं बताया है। ऐसे में पुलिस के लिए आत्महत्या की इस पहेली को सुलझाना मुश्किल जरूर होगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रितुमोनी रविवार 23 नवंबर को ऑफिस गई थी। शिफ्ट खत्म होने के बाद वह घर नहीं लौटी। इससे पहले वह एक दोस्त के घर पर प्री-वेडिंग सेरेमनी में भी शामिल हुई थी। रितुमोनी वहां से वह सीधे ऑफिस चली गई थी और फिर उनकी आत्महत्या की खबर ही सामने आयी।

रितुमोनी कई डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम कर चुकी थीं। आखिर शादी से सिर्फ 12 दिन पहले रितुमोनी ने ऐसा कदम क्यों उठाया, पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। हर कोई जानना चाहता है कि शादी से 12 दिन पहले रितुमोनी के साथ ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने अपनी जान देना का कदम उठा लिया।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें