शहर

Amarnath Yatra : अमरनाथ गुफा की ओर बढ़े भक्त, दर्शन के लिए 6,900 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना

अमरनाथ गुफा मंदिर के दर्शन करने के लिए 6,900 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रवाना हो चुका है। 28 जून से अब तक कुल 44,441 तीर्थयात्री जम्मू आधार शिविर से घाटी के लिए रवाना हो चुके हैं।

Image

बाबा अमरनाथ

Amarnath Yatra : दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित प्रसिद्ध अमरनाथ गुफा मंदिर में हिम शिवलिंग के दर्शन लिए शुक्रवार को 6,900 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था रवाना हुआ। अधिकारी ने बताया कि तीर्थयात्रियों का आठवां जत्था 277 वाहनों में सवार होकर भगवती नगर यात्री निवास से सुबह तीन बजकर 45 मिनट पर बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों के लिए रवाना हुआ। केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सुरक्षाकर्मी उनकी सुरक्षा के लिए मौजूद हैं।

44,441 तीर्थयात्री कर चुके हैं दर्शन

उन्होंने बताया कि 4,377 तीर्थयात्रियों ने 48 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम मार्ग से यात्रा की, जबकि 2,542 तीर्थयात्रियों ने 14 किलोमीटर लंबे, चढ़ाई वाले बालटाल मार्ग से यात्रा की। इसके साथ ही 28 जून से अब तक कुल 44,441 तीर्थयात्री जम्मू आधार शिविर से घाटी के लिए रवाना हो चुके हैं।अब तक 1,33,000 श्रद्धालुओं ने अमरनाथ गुफा मंदिर के दर्शन कर लिए हैं।

यह 52 दिवसीय तीर्थयात्रा 29 जून को शुरू हुई और 19 अगस्त को समाप्त होगी। पिछले साल साढ़े चार लाख लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा में हिम शिवलिंग के दर्शन किए थे।

(इनपुट-भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article