शहर

शौक से बनवाया था टैटू, बदले में मिला एड्स; गाजियाबाद में 68 महिलाएं HIV पॉजिटिव

Ghaziabad: गाजियाबाद में पिछले चार साल में 68 महिलाएं एचाईवी पॉजिटिव पाई गई हैं। इन महिलाओं में से 20 महिलाओं का मानना है कि टैटू करवाने के बाद ही वो संक्रमित हुई हैं। जिला अस्पताल में डिलिवरी के समय हुए जांच में यह आंकड़ा सामने आया है-

Image

गाजियाबाद में 68 महिलाएं HIV पॉजिटिव

Photo : iStock

Ghaziabad: आजकल पुरुष हो या महिला सभी को भी टैटू का शौक होता है। अपने शौक को पूरा करने और सुंदर दिखने के लिए लोग शरीर पर टैटू करवाते हैं। लेकिन, ये शौक कभी-कभी उन्हें बहुत भारी भी पड़ सकता हैं। गाजियाबाद में पिछले चार सालों में 68 महिलाएं एचाईवी (HIV) पॉजिटिव पाई गई हैं। अस्पताल में डिलिवरी से पहले जांच के दौरान इस बात का पता चल पाया। इन महिलाओं में से करीब 20 महिलाएं ऐसी हैं, जिनका मानना है कि उन्होंने सड़क किनारे टैटू करवाया था। टैटू बनवाने के बाद से इन महिलाओं की तबीयत खराब रहने लगी थी।

हर साल 15 से 20 महिलाएं संक्रमित

इस मामले में जिला अस्पताल की काउंसलर उमा सिंह का कहना है हर साल 15 से 20 महिलाएं संक्रमित पाई जा रही हैं। हालांकि, इन महिलाओं का सफल प्रसव कराया गया। काउंसलर का आगे कहना है कि टैटू बनवाने से संक्रमण नहीं फैलता है। लेकिन, टैटू बनवाने के दौरान इस्तेमाल की गई एक ही सुई से एचाइवी होता है।

एक बार में सिर्फ एक ही सूई का करें इस्तेमाल

वहीं, अगर टैटू बनाने के लिए एक सूई का इस्तेमाल सिर्फ एक बार किया जाए और दूसरे को उसी सूई से टैटू न बनाया जाए तो इस संक्रमण से बचा जा सकता है। जिला अस्पताल की पैथालॉजिस्ट डॉ. शेफाली अग्रवाल का कहना है कि टैटू बनवाने के लिए अलग सूई का इस्तेमाल करना चाहिए।

टैटू से होता है 0.3% संक्रमण का खतरा

बता दें कि टैटू बानाने में करीब 0.3% संक्रमण का खतरा बना रहता है। अगर सुई किसी संक्रमित के संपर्क में आई हो तो उससे इस्तेमाल करने वाले दूसरे व्यक्ति को भी ट्रांसफ्यूजन का खतरा रहता है। एचाईवी से बचने के लिए सावधानी और सतर्कता बरतनी जरूरी है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article