शहर

Sahibganj News : मासूम से रेप करने वाला टीचर गिरफ्तार, हॉस्टल में बच्ची से किया था गंदा काम

झारखंड के साहिबगंज में छह साल की बच्ची के साथ रेप करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Image

(सांकेतिक फोटो-Istock)

साहिबगंज : साहिबगंज ज़िले में एक स्कूल टीचर को शुक्रवार को गिरफ़्तार किया गया। उस पर आरोप है कि उसने स्कूल के हॉस्टल में छह साल की बच्ची के साथ रेप किया। बरहेट पुलिस स्टेशन के इंचार्ज चंदन कुमार ने बताया कि 30 साल के टीचर को बच्ची की माँ की शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया गया। यह शिकायत एक दिन पहले दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद पुलिस आरोपी के खिलाफ जांच कर और उसे पकड़ने का प्रयास कर रही थी।

हॉस्टल में बच्ची के साथ कथित तौर पर रेप

शिकायत के मुताबिक, 15 जून को इंग्लिश मीडियम स्कूल के हॉस्टल में बच्ची के साथ कथित तौर पर रेप किया गया और उसके माता-पिता को इस बारे में दो दिन बाद पता चला। पीड़ित बच्ची ने दर्द और पीड़ा को स्कूल के स्टॉफ से बताया, जिसके बाद स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जानकारी के बावजूद स्कूल प्रशासन ने समय से परिजनों को नहीं बताया। हालांकि, बच्ची की हालत को देखते हुए परिजनों को सूचना मिली, जिसके बाद वे स्कूल पहुंचे।

बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया

जानकारी के मुताबिक, आनन-फानन में आक्रोशित परिजनों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ संबंधित पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए और मामले को दो दिन तक दबाए रखने की बात कही। हालांकि, पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया और आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया, जबकि बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी और आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में एक्शन लेने की बात कही जा रही है। फिलहाल, इंगलिश मीडियम स्कूल में इस तरह की घटना को तमाम अन्य परिजनों को चिंता सताने लगी है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article