बलरामपुर/बलिया: इन दो जिलों में हुए रोड एक्सीडेंट में चार लोगों की मौत हो गई। इन हादसों के बाद 2 परिवारों में गम का माहौल है। पहला हादसा बलरामपुर जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में हुआ, जहां एक अज्ञात वाहन की टक्कर मारने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। वहीं, दूसरा हादसा बलिया के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र स्थित संवरा गांव के पास हुआ, जहां बोलेरो जीप और ट्रक में टक्कर हो जाने से दो युवकों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।
