शहर

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर ड्रेन में गिरी कार; तीन दोस्तों की मौत

राजस्थान के कोटा में कैथून के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार एक फॉर्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर ड्रेन में गिरने से तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई।

Image

(सांकेतिक फोटो-Istcok)

लद्दाख की सड़क यात्रा से लौटे पुणे के तीन दोस्तों की कार बुधवार को यहां दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर फ्लाईओवर से नीचे जा गिरी। इस हादसे में तीनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक सिद्धांत अल्लात (21), कुणाल चोरडिया (25) और मयूरेवा पाडले (23) महाराष्ट्र के पुणे शहर के निवासी थे और लद्दाख व जम्मू कश्मीर की अपनी यात्रा से सात अन्य दोस्तों के साथ लौट रहे थे। कैथून थाना क्षेत्र के अंतर्गत बालापुरा गांव के पास पूर्वाह्न लगभग 10:30 बजे यह दुर्घटना हुई।

दस सदस्यीय समूह 26 फरवरी को यात्रा के लिए रवाना हुआ था और ये सभी तीन कारों में सवार थे। बुधवार सुबह वापसी यात्रा के दौरान दो कार तो एक्सप्रेसवे पर एक विश्राम स्थल पर रुकीं, लेकिन तीसरी में सवार युवक नहीं ठहरें और घर के लिए यात्रा जारी रखीं। कैथून के थाना प्रभारी मनोज सिकरवाल ने बताया कि चालक को गाड़ी चलाते समय नींद आ गई, जिसके कारण वाहन सड़क से उतरकर डिवाइडर से टकराया और फिर फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। अधिकारी ने बताया कि नीचे गिरते ही कार के पऱखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीनों लोगों को गंभीर चोटें आईं। सभी को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि शवों को कैथून के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच जारी है।

फ्लाईओवर से नीचे गिरी कार

मृतक सिद्धांत, मथुरेश पाडले और कुणाल पुणे के रहने वाले थे। कैथून थाना SHO मनोज सिंह सिकरवार के मुताबिक 10 दोस्त तीन अलग अलग गाड़ियों से लेह से पुणे लौट रहे थे। इस दौरान कोटा में कैथून के पास 8 लेन हाइवे पर ड्रेन के ऊपर बने फ्लाईओवर से कार नीचे गिर गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार पूरी तरह चपटी हो गईं। राहगीरों ने मशक्कत के बाद कार में फंसे शवों को बाहर निकाला।

पुलिस के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ जब तीनों कारे 8 लेन हाइवे पर थी। 2 कार रेस्ट के लिए कुछ दूरी पर रुक गई थी। आगे चल रही फॉर्च्यूनर कार हादसे का शिकार हो गई। पुलिस शवों को कैथून अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाए हैं। पुलिस ने मृतकों के परिजनों सूचना दे दी हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article