शहर

राजस्थान के दौसा में शादी की रबड़ी खानी पड़ी महंगी, एक ही परिवार के 11 लोग बीमार

  • Agency by: Agency
  • Updated May 11, 2024, 09:06 PM IST

राजस्थान के दौसा में शादी की रबड़ी खाकर 11 लोग बीमार पड़ गए। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग एक ही परिवार के हैं।

Image

सांकेतिक फोटो। (पीटीआई)

Photo : PTI

Dausa News: राजस्थान के दौसा जिले के सैंथल में शादी में बची हुई रबड़ी खाने से 11 लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार, रबड़ी खाने के बाद आठ बच्चों समेत 11 लोगों को उल्टियां और दस्त होने लगी जिसके बाद सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सभी लोग अस्पताल में भर्ती

फूड पॉइजनिंग के शिकार होने वाले सभी लोगों को पहले सैंथल के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को दौसा के रामकरण जोशी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

शादी की रबड़ी खाने के बाद तबीयत खराब

जानकारी के अनुसार, इनका परिवार डीजे बजाने का काम करता है। शुक्रवार शाम परिवार शादी समारोह में डीजे बजाने गया था। वहीं से ये लोग रबड़ी लेकर आये थे। बताया जा रहा है कि रबड़ी खाने के करीब दो घंटे बाद परिवार के सभी सदस्यों को पेट में दर्द और दस्त की शिकायत होने लगी जिसके बाद उन्हें अस्पाताल ले जाया गया।

रामकरण जोशी अस्पताल के चिकित्सक आर.डी. मीना ने बताया कि सभी लोग एक ही परिवार के हैं। इनमें से अधिकांश बच्चे हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है, सभी का इलाज जारी है, हालत में सुधार होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

Police-Students Clash: 28 नामजद-900 अज्ञात के खिलाफ 3 FIR दर्ज, गिरिडीह और हजारीबाग में पुलिस-छात्रों में झड़प के मामले में पुलिसिया कार्रवाई

Police-Students Clash: 28 नामजद-900 अज्ञात के खिलाफ 3 FIR दर्ज, गिरिडीह और हजारीबाग में पुलिस-छात्रों में झड़प के मामले में पुलिसिया कार्रवाई