Chandigarh Monsoon: मानसून को लेकर मौसम विभाग की बड़ी घोषणा, इस दिन चंडीगढ़ में दस्‍तक देगा मानसून

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 24, 2022, 09:16 PM IST

Chandigarh Monsoon: चंडीगढ़ में 26 जून को मानसून से पहले प्री मानसून दस्‍तक दे सकता है। इस दौरान 29 जून तक प्री मानूसन की बारिश हो सकती है। इसके बाद 30 जून से 2 जुलाई के बीच शहर में मानसून दस्‍तक देगा। इस बार मानसून में बारिश की झड़ी लग सकती है। मौसम विभाग ने सामान्‍य से अच्‍छी बारिश की उम्‍मीद जताई है।

Chandigarh Monsoon: मानसून को लेकर मौसम विभाग की बड़ी घोषणा, इस दिन चंडीगढ़ में दस्‍तक देगा मानसून
Photo Credit: Twitter

Chandigarh Monsoon: पिछले सप्‍ताह प्री-मानूसन की अच्‍छी बारिश के बाद फिर से गर्मी का सामना कर रहे शहरवासी अब मानसून के इंतजार में है। हलांकि इस सप्‍ताह गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। करीब दस दिन के बाद शुक्रवार को दोपहर में एक बार फिर गर्मी का एहसास हुआ। चंडीगढ़ में शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री और न्यूनतम 24.4 डिग्री दर्ज किया गया। इस गर्मी से निजात पाने की कोशिश कर रहे लोगों को मौसम विभाग ने बड़ी राहत दी है।

मौसम विभाग ने मानसून को लेकर अपना साप्तिाहिक पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार शहर में गर्मी का यह दौर 26 जून तक जारी रहेगा। इसके बाद एक बार फिर से प्री-मानसून की वजह से आसमान में बादल छाने शुरू हो जाएंगे और मौसम में बदलाव होगा। इसके साथ हल्‍की बारिश भी हो सकती है। इस बारिश के साथ लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

30 जून को मानूसन दे सकता है दस्‍तक

चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने मानूसन को लेकर अपडेट देते हुए बताया कि, चंडीगढ़ व आसपास के क्षेत्र में मानसून 30 जून से 2 जुलाई के बीच दस्तक दे सकता है। इस बार मानसून के दौरान अच्‍छी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है। उन्होंने कहा कि, चंडीगढ़ में 26 को बादल छाने शुरू हो जाएंगे, 27 जून को शहर में हल्की बारिश के आसार हैं। 28 और 29 जून को भी बारिश हो सकती है। इस बार मानूसन के दौरान बारिश की झड़ी लग सकती है, इसके लिए लोगों को पहले से तैयार रहना होगा। बता दें कि, बीते दिनों हुई बारिश से शहर के मौसम पर काफी फर्क पड़ा है। जून माह में अब तक 35.7 एमएम बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में दिन में लोगों को थोड़ी गर्मी का सामना करना पड़ेगा, लेकिन रात में ठंडक बरकरार रहेगी। इस बार मानूसन सीजन में चंडीगढ़ में बीते वर्षों के मुकाबले में सामान्य से ज्यादा बारिश का अनुमान है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!