बिजनेस

Zomato ESOPs: जोमैटो के कर्मचारियों की हो गई मौज, FREE में मिले 11,997,768 शेयर, 330 करोड़ का फायदा

Zomato Announces ESOPs: जोमैटो द्वारा दिए गए कुल शेयरों में से, 11,997,652 ऑप्शन "ईएसओपी 2021" योजना का हिस्सा हैं, जबकि 116 ऑप्शन "ईएसओपी 2014" योजना का हिस्सा हैं, जिसे "फूडी बे एम्प्लॉई स्टॉक ऑप्श प्लान" के तौर पर ब्रांडेड किया गया है।

Image

जोमैटो के कर्मचारियों की मौज

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • जोमैटो कर्मचारियों को मिले शेयर
  • फ्री में मिले 1.19 करोड़ शेयर
  • 330 करोड़ का फायदा

Zomato Announces ESOPs: फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो ने खुलासा किया कि इसने अपने एम्प्लॉई स्टॉक ओनरशिप प्लान्स (ESOPs) के तहत कुल 11,997,768 शेयर दिए हैं। इन ESOPs का कुल मूल्य 330.17 करोड़ रु है। यह घोषणा बुधवार, 2 अक्टूबर, 2024 को की गई। ESOP के तहत, कंपनी अपने कर्मचारियों को कम या बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के कंपनी के स्टॉक की पेशकश करती हैं, जिन्हें वे एक निश्चित अवधि के बाद एक निश्चित कीमत पर रिडीम कर सकते हैं। सप्ताह के आखिरी कारोबारी सेशन के दौरान बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर जोमैटो के शेयर 275.20 पर बंद हुए।

ये भी पढ़ें -

10 साल पुरानी है स्कीम

जोमैटो द्वारा दिए गए कुल शेयरों में से, 11,997,652 ऑप्शन "ईएसओपी 2021" योजना का हिस्सा हैं, जबकि 116 ऑप्शन "ईएसओपी 2014" योजना का हिस्सा हैं, जिसे "फूडी बे एम्प्लॉई स्टॉक ऑप्श प्लान" के तौर पर ब्रांडेड किया गया है।

इंसेंटिव और रिवार्ड होता है ESOP

ईएसओपी एक तरह का मुआवजा है जिसमें कर्मचारियों को कंपनी के स्टॉक ऑप्शन दिए जाते हैं। ये विकल्प कर्मचारियों के लिए इनाम और इंसेंटिव दोनों के रूप में काम करते हैं, जिसमें कंपनी का परफॉर्मेंस और मार्केट वैल्यू उसके कर्मचारियों के प्रयासों को दर्शाता है।

इस मामले में, "ऑप्शन" उस इंस्ट्रूमेंट को रेफर करता है जिसे धारक द्वारा इसका उपयोग करने का फैसला लेने पर इक्विटी शेयर में कंवर्ट किया जा सकता है।

जोमैटो के शेयर ने कितना कराया फायदा

  • शुक्रवार को जोमैटो का शेयर 2.38 फीसदी चढ़ा
  • पिछले हफ्ते इसमें 1.56 फीसदी की कमजोरी आई
  • एक महीने में ये 5.83 फीसदी चढ़ा है
  • 6 महीनों में शेयर का रिटर्न 43.5 फीसदी रहा है
  • 2024 में अब तक ये 121 फीसदी ऊपर गया है

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article