बिजनेस

Upcoming IPO: स्विगी-हुंडई ही नहीं आने वाले हैं 3 और बड़े IPO, SBI ने दिखाई हरी झंडी, जानें कब मिलेगा मौका

Upcoming IPO In Festive Season: फूड और किराना डिलीवरी कंपनी स्विगी का आईपीओ साइज 10,000 करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है। इसे भी 24 सितंबर को सेबी की मंजूरी मिल गई थी। सोमवार को सेबी के अपडेट के अनुसार, स्विगी ने जुलाई में IPO के लिए आवेदन किया था।

Image

आने वाले हैं कई IPO

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • आने वाले हैं कई IPO
  • पैसा रखें तैयार
  • स्विगी-हुंडई के इश्यू शामिल

Upcoming IPO In Festive Season: फेस्टिव सीजन में शेयर बाजार में कई IPO आ सकते हैं। हाल ही में विशाल मेगा मार्ट, हुंडई मोटरइंडिया लिमिटेड, स्विगी जैसी बड़ी कंपनियों को IPO लाने के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) की मंजूरी मिल गई है। इनके अलावा अक्षय ऊर्जा फर्म एसीएमई सोलर होल्डिंग्स और पैकेजिंग उपकरण निर्माता ममता मशीनरी को भी IPO लाने के लिए सेबी ने मंजूरी दे दी है।

ये भी पढ़ें -

भारत का सबसे बड़ा PO

दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता हुंडई की भारतीय यूनिट हुंडई मोटरइंडिया लिमिटेड को 24 सितंबर, 2024 को आईपीओ लाने के लिए सेबी की मंजूरी मिली थी। ये आईपीओ के जरिए 25,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है, जो भारत के इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ होगा।

स्विगी का IPO

फूड और किराना डिलीवरी कंपनी स्विगी का आईपीओ साइज 10,000 करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है। इसे भी 24 सितंबर को सेबी की मंजूरी मिल गई थी। सोमवार को सेबी के अपडेट के अनुसार, स्विगी ने जुलाई में IPO के लिए आवेदन किया था।।

एसीएमई सोलर होल्डिंग्स का IPO

सेबी के पास फाइल किए गए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के अनुसार, गुरुग्राम स्थित ACME सोलर होल्डिंग्स होल्डिंग्स का IPO 3,000 करोड़ रुपये का होगा। इसमें 2000 करोड़ रु के नए इक्विटी शेयर और 1,000 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फॉर सेल के जरिए बेचे जाएंगे।

ममता मशीनरी का IPO

गुजरात स्थित ममता मशीनरी भी IPO लाएगी। इसे भी सेबी से मंजूरी मिल गई है। इसके आईपीओ में प्रमोटर 73.82 लाख इक्विटी शेयर बेचेंगे।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी IPO की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article