बिजनेस

खुद भी फाइल कर सकते हैं ITR, बचेगा पैसा, जानें स्टेप-बाय-स्टेप कंप्लीट प्रोसेस

How To File ITR: ई-फाइलिंग आईटीआर से पैसे बचाने में भी मदद मिलती है क्योंकि आपको आईटीआर दाखिल करने के लिए किसी प्रोफेशनल की मदद नहीं लेनी होगी। पहले आपको ई-फाइलिंग पोर्टल पर रजिस्टर करना होगा।

Image

खुद आईटीआर कैसे फाइल करें

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • खुद भी फाइल की जा सकती है ITR
  • पहले ई-पोर्टल पर करना होगा रजिस्ट्रेशन
  • उसके बाद ही ऑनलाइन ITR फाइल हो पाएगी

How To File ITR: ऑनलाइन आयकर रिटर्न (ITR) फाइल करने को ई-फाइलिंग (E-Filing) भी कहा जाता है। आईटीआर को ई-फाइल करने की प्रोसेस इंस्टैंट और आसान है। आप ये काम घर या ऑफिस कहीं से भी आसानी से कर सकते हैं। ई-फाइलिंग आईटीआर से पैसे बचाने में भी मदद मिलती है क्योंकि आपको आईटीआर दाखिल करने के लिए किसी प्रोफेशनल की मदद नहीं लेनी होगी। पहले आपको ई-फाइलिंग पोर्टल पर रजिस्टर करना होगा। उसके बाद आप आईटीआर फाइल कर पाएंगे। यहां हम आपको इन दोनों का तरीका बताएंगे।

ये है रजिस्ट्रेशन प्रोसेस

  • सबसे पहले ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाएं
  • वहां Register Yourself पर क्लिक करें
  • फिर Taxpayer पर क्लिक करें और PAN की डिटेल दर्ज करें। Validate पर क्लिक करने के बाद Continue करें
  • अपना नाम, पता, लिंग, जन्मतिथि आदि जैसी डिटेल दर्ज करें
  • आगे अपनी ईमेल आईडी और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दें
  • फॉर्म भर जाने के बाद, 'Continue' पर क्लिक करें
  • फिर आपको डिटेल वेरिफाई करनी होगी जिसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल एडरेस पर 6 अंकों का ओटीपी आएगा
  • रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा करने के लिए दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए ओटीपी दर्ज करें
  • ओटीपी वेरिफाई हो जाने के बाद, एक नई विंडो खुलेगी जहां आपको दी गई डिटेल को वेरिफाई करना है
  • लास्ट में पासवर्ड और सिक्योर लॉगिन मैसेज सेट करें
  • 'Register' पर क्लिक करें जिसके बाद आपको एक एक्नॉलेजमेंट मैसेज मिलेगा जिसमें कहा जाएगा कि रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी हो गई

कैसे खुद फाइल करें आईटीआर

  • ई-फाइलिंग पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद लॉग इन करें
  • लॉग इन के बाद 'e-file' टैब पर क्लिक करें और फिर 'File Income Tax Return' पर क्लिक करें
  • Assessment year और Mode of Filing चुनें और फिर Continue करें
  • आगे चुनें कि आप अपना आयकर रिटर्न इंडिविजुअल, हिंदू अविभाजित परिवार (एचयूएफ) या अन्य के रूप में फाइल करना चाहते हैं। 'Individual' विकल्प चुनें। फिर, 'Continue' पर क्लिक करें
  • अब, वह आयकर रिटर्न (आईटीआर) चुनें जिसे आप दाखिल करना चाहते हैं। जैसे कि आईटीआर 2 उन लोगों और एचयूएफ के लिए है जिनकी बिजनेस या प्रोफेशन से इनकम नहीं है। इसी तरह, किसी व्यक्ति के मामले में, वे ITR1 या ITR4 विकल्प चुना जा सकता है। यहां आपको 'Proceed with ITR1' पर क्लिक करना होगा
  • अगला स्टेप आपसे बेसिक छूट सीमा से अधिक या धारा 139(1) के तहत सातवें प्रावधान के कारण अपना रिटर्न दाखिल करने का कारण पूछेगा
  • नियमों के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति द्वारा साल के दौरान एक या अधिक चालू खातों में जमा की गई कुल राशि 1 करोड़ रुपये से अधिक है, विदेश यात्रा पर 2 लाख रुपये से अधिक का खर्च है, या यदि बिजली बिल के लिए 1 लाख रुपये से अधिक का भुगतान किया गया है तो व्यक्ति अपना आयकर रिटर्न दाखिल कर सकता है। यह सुनिश्चित करें कि आपने सही विकल्प चुना है
  • अपनी बैंक डिटेल दर्ज करें। यदि आपने पहले ही अपने बैंक खाते की डिटेल दी हुई, तो इसे प्री-वैलिडेट करें
  • फिर आपको अपना आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए एक नए पेज पर ले जाया जाएगा। पेज में पहले से ही बहुत सारी जानकारी फिल हुई होगी। उसकी जांच करें और सुनिश्चित करें कि सभी डिटेल सही हो। अपने रिटर्न की समरी की पुष्टि करें और उसे वैलिडेट करें

क्या होगा अंतिम काम

लास्ट में अपने रिटर्न को सत्यापित करें। उसकी हार्ड कॉपी आयकर विभाग को भेजें। ध्यान रहे कि वेरिफिकेशन प्रोसेस अनिवार्य है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article