बिजनेस

Year Ender 2025: टॉप 10 स्टार्टअप्स जिन्होंने बिजनेस मॉडल से बदल दिया गेम

Year Ender 2025 : इस साल भारत में स्टार्टअप इकोसिस्टम ने एक बार फिर खुद को बेहतर साबित किया है। निवेशक थोड़े सतर्क हुए हैं, लेकिन वही स्टार्टअप्स जिन्होंने बिजनेस मॉडल में इनोवेशन लाया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की सहायता से आज नया बिजनेस पहले की तुलना में कम समय, पैसे और संसाधनों में शुरू किया जा सकता है, जिससे इनोवेशन के नए अवसर खुल रहे हैं। आइए जानते हैं भारत के टॉप 10 स्टार्टअप्स कौन-कौन हैं।

Image

स्टार्टअप्स (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Year Ender 2025 : भारत में काम करने, नौकरी पाने और करियर बनाने का तरीका तेजी से बदल रहा है। इस बदलाव की अगुवाई नई पीढ़ी के स्टार्टअप्स कर रहे हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से आज एक नया बिजनेस शुरू करना पहले से कम समय, पैसे और संसाधनों में संभव हो गया है। इससे इनोवेशन के नए रास्ते खुले हैं। 2025 के पहले 9 महीनों में ही निवेशकों ने नए स्टार्टअप फंड्स में 9 अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया है। यह दिखाता है कि निवेशक भारतीय स्टार्टअप्स में काफी भरोसा रखते हैं। हाल ही में LinkedIn ने अपनी 8वीं सालाना सूची "Top Startups India 2025" जारी की है। इस लिस्ट में उन 20 स्टार्टअप्स को शामिल किया गया है जो तेजी से बढ़ रहे हैं, टैलेंट को आकर्षित कर रहे हैं और इंडस्ट्री में नए ट्रेंड बना रहे हैं। इन स्टार्टअप्स में नौकरी की संभावनाएं बढ़ रही हैं और ये अपने-अपने क्षेत्रों का भविष्य बना रहे हैं। लिस्ट बनाने में कंपनियों की हायरिंग स्पीड, जॉब सीकर्स की रुचि और टॉप कंपनियों से टैलेंट आकर्षित करने की क्षमता को देखा गया है। यहां हम आपको भारत के 10 प्रमुख स्टार्टअप्स के बारे में बता रहे हैं।

Zepto

Zepto 10 मिनट में ग्रॉसरी, इलेक्ट्रॉनिक्स, ब्यूटी प्रोडक्ट्स और खिलौने डिलीवर करने वाला ऐप है। इसका मुख्यालय बेंगलुरु में है।

Lucidity

Lucidity बिजनेस के लिए क्लाउड स्टोरेज को आसान और प्रभावी बनाता है। इसका मुख्यालय बेंगलुरु में है।

Swish

Swish 10 मिनट में फूड डिलीवरी की सुविधा देने वाला नया प्लेटफॉर्म है। इसका मुख्यालय बेंगलुरु में है।

Weekday

Weekday AI प्लेटफॉर्म और बड़ी टैलेंट डेटाबेस की मदद से इंजीनियरों को हायर करने में मदद करता है। इसका मुख्यालय बेंगलुरु में है।

Jar

Jar फाइनेंशियल फिटनेस ऐप जो रोज थोड़ा-थोड़ा सेविंग करके डिजिटल गोल्ड में निवेश करने का विकल्प देता है। इसका मुख्यालय बेंगलुरु में है।

Convin

Convin AI असिस्टेंट जो कॉन्टैक्ट सेंटर की सर्विस, एजेंट ट्रेनिंग और सेल्स को बेहतर बनाता है। इसका मुख्यालय बेंगलुरु में है।

Bhanzu

Bhanzu दुनिया के सबसे तेज कैलकुलेटर द्वारा स्थापित प्लेटफॉर्म, जो बच्चों और छात्रों के लिए गणित को मजेदार बनाता है। इसका मुख्यालय हैदराबाद है।

Refyne India

Refyne India कंपनियों को कर्मचारियों के लिए फाइनेंशियल वेलनेस बेनिफिट्स और एडवांस सैलरी जैसी सुविधाएं देने में मदद करता है। इसका मुख्यालय बेंगलुरु में है।

EMotorad

EMotorad एडवेंचर और कम्यूटिंग के लिए स्टाइलिश और इनोवेटिव ई-बाइक बनाता है। इसका मुख्यालय पुणे में है।

Atlys

Atlys इंटरनेशनल वीजा, ट्रैवल इंश्योरेंस और एजेंट सर्विसेज के लिए आसान प्लेटफॉर्म है। इसका मुख्यालय दिल्ली में है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article