बिजनेस

अंबानी की कुल दौलत से भी ज्यादा हुआ एलन मस्क को नुकसान, अब इतनी रह गई संपत्ति

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Nov 23, 2022, 12:56 PM IST

Elon Musk News: ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स दुनिया के सबसे अमीर लोगों की दैनिक रैंकिंग अपडेट करती है। न्यूयॉर्क में हर कारोबारी दिन की समाप्ति पर आंकड़े अपडेट किए जाते हैं।

Image

अंबानी की कुल दौलत से भी ज्यादा हुआ एलन मस्क को नुकसान

Photo : BCCL

नई दिल्ली। इस साल की शुरुआत से ही दुनिया के सबसे रईस शख्स एलन मस्क (Elon Musk) सुर्खियों में है। मस्क ने जब से माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) को खरीदा है, तब से उनकी चर्चा और भी होने लगी है। अगर उनकी संपत्ति की बात करें, तो इस साल उनकी नेट वर्थ काफी कम हुई है। हैरानी की बात यह है कि साल 2022 में एलन मस्क को भारत के दूसरे सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कुल संपत्ति से भी ज्यादा घाटा हुआ है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के आंकड़ों के अनुसार एलन मस्क कुल 171 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं। इस साल उनकी संपत्ति 99.2 अरब डॉलर कम हुई है। वहीं मुकेश अंबानी की नेट वर्थ 88.9 अरब डॉलर है।

क्यों कम हुई अंबानी की संपत्ति?

नवंबर 2022 में टेस्ला के बॉस की संपत्ति 315 अरब डॉलर के पार थी। लेकिन तब से उन्होंने नियमित अंतराल पर उनकी नेट वर्थ अरबों डॉलर कम हुई है, जिससे उनकी संपत्ति 170 अरब डॉलर के करीब पहुंच गई। इस भारी गिरावट का कारण टेस्ला के शेयरों (Tesla shares) में गिरावट है। टेस्ला के शेयर करीब दो साल के निचले स्तर के करीब कारोबार कर रहे हैं।

मस्क के बाद अरनॉल्ट और अडानी

ब्लूमबर्ग इंडेक्स पर मस्क के बाद फ्रांस के अरबपति बर्नार्ड अरनॉल्ट (Bernard Arnault) हैं। अरनॉल्ट की कुल दौलत 157 अरब डॉलर है। भारत के सबसे बड़े अरबपति और अडानी ग्रुप (Adani Group) के अध्यक्ष गौतम अडानी (Gautam Adani) 130 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं।

मस्क के पास टेस्ला का 15 फीसदी हिस्सा

उल्लेखनीय है कि अगस्त 2022 की नियामक फाइलिंग के अनुसार, अरबपति मस्क के पास टेस्ला का लगभग 15 फीसदी हिस्सा है। अप्रैल 2022 में टेस्ला के प्रमुख ने ट्विटर इंक को 44 अरब डॉलर में खरीदने की पेशकश की थी। मस्क और माइक्रोब्लॉगिंग साइट के बीच महीनों तक चली खींचतान के बाद अक्टूबर 2022 में यह डील बंद हुई थी। दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में भारत के सिर्फ दो बिजनेसमैन ही शामिल हैं।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article