Windfall tax: सरकार ने शुक्रवार को कच्चे तेल पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क बढ़ाकर 10,000 रुपये प्रति टन कर दिया। यह 16 सितंबर से प्रभावी होगा। इससे पहले, एक सितंबर को पाक्षिक समीक्षा में देश में उत्पादित कच्चे तेल पर अप्रत्याशित लाभ कर 6,700 रुपये प्रति टन तय किया गया था। सरकार की तरफ से जारी एक बयान के मुताबिक, डीजल के निर्यात पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क घटाकर 5.50 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। फिलहाल यह छह रुपये लीटर है।
एटीएफ पर शुल्क
विमान ईंधन यानी एटीएफ पर शुल्क को घटाकर 3.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है जो वर्तमान में चार रुपये लीटर है। पेट्रोल पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क शून्य बना रहेगा। संशोधित दरें शनिवार से लागू होंगी। देश में अप्रत्याशित लाभ पर कर सबसे पहले एक जुलाई, 2022 को लगाया गया था।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
