बिजनेस

8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर के आधार पर 8वें वेतन आयोग के तहत 3-4 गुना बढ़ेगी बेसिक सैलरी? जान लीजिए सही जवाब

8th Pay Commission Basic Salary Hike: 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दी जा चुकी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लंबे समय से महंगाई भत्ते (डीए) को बेसिक सैलरी में शामिल करने की मांग की जा रही है। इसके अलावा केंद्रीय कर्मचारी नए वेतन आयोग के लागू होने तक अंतरिम राहत की मांग कर रहे हैं।

Image

8वें वेतन आयोग के तहत मूल वेतन में बढ़ोतरी

KEY HIGHLIGHTS
  • फिटमेंट फैक्टर पर जारी है चर्चा
  • 2.0 से कम रह सकता है फिटमेंट फैक्टर
  • कम से कम 2.57 फिटमेंट फैक्टर की मांग

8th Pay Commission Basic Salary Hike: 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दी जा चुकी है। इसके बाद अब केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि उनकी सैलरी और पेंशन में कितनी बढ़ोतरी होगी? सबसे ज्यादा चर्चा फिटमेंट फैक्टर को लेकर जारी है। ऐसा इसलिए क्योंकि फिटमेंट फैक्टर के आधार पर ही सैलरी और पेंशन में बढ़ोतरी की होती है। बता दें कि नेशनल काउंसिल-ज्वाइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (एनसी-जेसीएम) के सचिव शिव गोपाल मिश्रा कह चुके हैं कि फिटमेंट फैक्टर पिछली बार से कम नहीं होना चाहिए। उनके मुताबिक यह कम से कम 2.57 या इससे भी अधिक होना चाहिए। एक चर्चा ये भी है कि फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी से वेतन में बेसिक सैलरी डबल हो जाएगी। आगे जानिए क्या है इसका कारण।

ये भी पढ़ें -

कितनी बढ़ेगी सैलरी (Basic Salary Hike Under 8th Pay Commission)

शिव गोपाल मिश्रा ने पिछले साल कहा था कि एनसी-जेसीएम की मांग होगी 2.86 फिटमेंट फैक्टर करना। अगर फिटमेंट फैक्टर 2.86 किया जाता है तो बेसिक सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर 51,480 रुपये हो सकती है। इसी तरह न्यूनतम पेंशन 9,000 रुपये से बढ़कर 36,000 रुपये हो सकती है। यानी 4 गुना। इस साल उन्होंने कहा कि यह कम से कम 2.57 या इससे भी अधिक होना चाहिए।

क्या 2.0 से कम रहेगा फिटमेंट फैक्टर

फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार पूर्व फाइनेंस सेक्रेटरी सुभाष गर्ग के अनुसार 2.86 का फिटमेंट फैक्टर मांगना चांद मांगने जैसा है। गर्ग का अनुमान है कि सरकार फिटमेंट फैक्टर 1.92 के करीब रख सकती है।

महंगाई भत्ते को लेकर क्या है मांग

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लंबे समय से महंगाई भत्ते (डीए) को बेसिक सैलरी में शामिल करने की मांग की जा रही है। इसके अलावा केंद्रीय कर्मचारी नए वेतन आयोग के लागू होने तक अंतरिम राहत की मांग कर रहे हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article