बिजनेस

म्यूचुअल फंड में निवेश करने से पहले KYC अपडेट करना क्यों जरूरी है?

अगर आप म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपका KYC (Know Your Customer) अपडेट होना बहुत जरूरी है। कई बार KYC अधूरी होने या गलत डॉक्यूमेंट्स की वजह से निवेश रुक सकता है, जिससे आपका पैसा फंसा रह सकता है। इस वजह से जानना जरूरी है कि KYC कैसे चेक और अपडेट करें, ताकि आपका निवेश बिना किसी रोक-टोक के आसानी से आगे बढ़ सके।

Image

Mutual Funds

म्यूचुअल फंड में निवेश का क्रेज आजकल बढ़ता जा रहा है। वैसे तो म्यूचुअल फंड में निवेश रिस्क ज्यादा होता है लेकिन फिर भी दिन पर दिन इसमें निवेश करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसमें छोटे निवेशक भी बड़ी कंपनियों में पैसा लगा सकते हैं और प्रोफेशनल मैनेजमेंट का फायदा उठा सकते हैं। इसमें कई निवेशकों का पैसा मिलाकर अलग-अलग शेयर, बॉन्ड और सिक्योरिटीज में लगाया जाता है।

लेकिन म्यूचुअल फंड में निवेश करने से पहले आपका KYC (Know Your Customer) अपडेट होना बहुत जरूरी है। अगर KYC अधूरी है या गलत डॉक्यूमेंट की वजह से रिजेक्ट हो गई है, तो आपका निवेश रुक सकता है। अगर आप भी म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं तो आइए आपको आप कैसे अपनी KYC अपडेट कर सकते हैं और ऐसा करना क्यों जरुरी है ये भी बताते हैं।

KYC स्टेटस कैसे चेक करें?

1. किसी भी म्यूचुअल फंड कंपनी (AMC) या रजिस्ट्रार और ट्रांसफर एजेंट (RTA) की वेबसाइट पर जाएं।

2. KYC स्टेटस लिंक पर क्लिक करें और अपना 10-डिजिट PAN नंबर डालें।

3. कैप्चा भरें और सबमिट करें।

4. स्क्रीन पर आपका KYC स्टेटस दिख जाएगा – Validated, Registered, On Hold या Rejected।

KYC स्टेटस का मतलब

  • Validated: सब कुछ सही है, आप कहीं भी निवेश कर सकते हैं।
  • Registered: मौजूदा निवेश में लेनदेन कर सकते हैं, लेकिन नए म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए KYC अपडेट करना होगा।
  • On Hold/Rejected: मोबाइल/ईमेल वेरिफाई नहीं, PAN–Aadhaar लिंक नहीं है या डॉक्यूमेंट में कमी है। इस स्थिति में वेबसाइट पर बताए गए स्टेप्स फॉलो करके सुधार करना होगा।

KYC अपडेट करने का आसान तरीका

आप PAN और Aadhaar कार्ड का इस्तेमाल करके KYC अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए XML, DigiLocker या m-Aadhaar का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही, AMFI की वेबसाइट से भी 43 एसेट मैनेजमेंट कंपनियों के eKYC मॉडिफिकेशन पेज पर जाकर अपडेट किया जा सकता है।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठी author

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिच... और देखें

End of Article