बिजनेस

चेक पर नहीं खींची 2 लाइन तो क्या बाउंस हो जाएगा Cheque?

चेक बैंकिंग सिस्टम का अहम हिस्सा है, लेकिन चेक के लिए भी कुछ नियम हैं जो RBI ने बनाए हैं। अक्सर लोग लापरवाही में ऐसी गलतियां कर देते हैं जो सीधे चेक बाउंस का कारण बनती हैं। चेक बाउंस न सिर्फ आपकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि यह कानूनी दृष्टि से भी गंभीर अपराध माना जाता है।

Image

Cheque Rule

चेक आज भी बैंकिंग सिस्टम का अहम हिस्सा है। चाहे बिजनेस के लेन-देन हों या पर्सनल भुगतान, लोग बड़े ट्रांजैक्शन के लिए चेक पर भरोसा करते हैं। लेकिन चेक एक संवेदनशील डॉक्यूमेंट होता है और इसमें छोटी सी भी गलती आपके पैसे अटकने का कारण बन सकती है। अक्सर लोग लापरवाही में ऐसी गलतियां कर देते हैं जो सीधे चेक बाउंस का कारण बनती हैं। चेक बाउंस न सिर्फ आपकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि यह कानूनी दृष्टि से भी गंभीर अपराध माना जाता है।

चेक का इस्तेमाल

डिजिटल बैंकिंग के दौर में भी चेक का इस्तेमाल जारी है। चाहे बैंक लोन हो, ऑफिस सैलरी या कोई अन्य लेन-देन, कभी-कभी बैंक या कंपनियां कैंसिल चेक (Cancelled Cheque) मांगती हैं। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना होता है कि जिस खाते से लेन-देन होना है, वह खाते का मालिक आप ही हैं। कैंसिल चेक में अकाउंट होल्डर का नाम, बैंक शाखा और पता, खाता नंबर और IFSC कोड जैसी सभी जानकारी मौजूद रहती है। इससे बैंक या कंपनी केवल अकाउंट वेरिफाई कर सकती है, बिना पैसे निकाले।

कैंसिल चेक बनाते समय ध्यान देने वाली बात ये है कि चेक पर कभी साइन नहीं करें। चेक पर दो समानांतर लाइन खींचकर उस पर ‘Cancelled’ लिखें। केवल काली या नीली स्याही का इस्तेमाल करें, कोई और रंग स्वीकार्य नहीं है। कैंसिल चेक देने से आपका पैसा किसी के पास नहीं जाएगा क्योंकि इसे केवल अकाउंट वेरिफिकेशन के लिए लिया जाता है।

अगर चेक पर दो लाइन नहीं खींची गई और केवल ‘Cancelled’ लिखा गया है, तो बैंक इसे मान सकता है, लेकिन हमेशा दो लाइन + ‘Cancelled’ का फॉर्मेट सही माना जाता है। इससे आपका अकाउंट सुरक्षित रहता है और कोई भी लेन-देन में परेशानी नहीं आती।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article