बिजनेस

जानिए कौन हैं भारत के टॉप 3 हाईएस्ट टैक्स भरने करने वाले स्टार्स?

Who is Highest Tax Paying Stars: भारत में हर साल करोड़ों लोग टैक्स भरते हैं, लेकिन कुछ सितारे ऐसे हैं जिन्होंने पिछले साल रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे ज्यादा टैक्स चुकाया। ऐसे में आइए आपको बताते हैं भारत के टॉप 3 हाईएस्ट टैक्स भरने वाले स्टार्स कौन हैं और उन्होंने कितना टैक्स चुकाया है।

Image

Who is Highest Tax Paying Stars

Who is Highest Tax Paying Stars: भारत में हर साल करोड़ों लोग टैक्स भरते हैं, लेकिन कुछ ऐसे सितारे भी हैं जो टैक्स की दुनिया में रिकॉर्ड बनाते हैं। इस साल इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने की आखिरी तारीख 15 सितंबर है, और अब तक 6 करोड़ से ज्यादा लोग अपना टैक्स भर चुके हैं।

लेकिन क्या आपको पता है, पिछले साल कौन से सेलिब्रिटी ने सबसे ज्यादा टैक्स भरा और देश की सरकारी आमदनी में सबसे बड़ा योगदान दिया? अगर नहीं, तो आज हम आपको बताते हैं उन 3 सुपरस्टार्स के बारे में, जिन्होंने अपने शानदार कमाई के साथ टैक्स रेकॉर्ड भी तोड़ दिया। ये स्टार्स सिर्फ फिल्मों या ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए ही नहीं बल्कि अपने उच्च टैक्स योगदान के लिए भी चर्चा में रहे। तो चलिए जानते हैं, भारत के टॉप 3 हाईएस्ट टैक्स भरने वाले स्टार्स कौन हैं और उन्होंने कितना टैक्स चुकाया।

सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले स्टार्स

बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के स्टार्स सिर्फ अपनी एक्टिंग और फैन फॉलोइंग के लिए ही नहीं, बल्कि अपने टैक्स योगदान के लिए भी चर्चा में रहते हैं। हर साल वित्तीय वर्ष के अंत में यह देखा जाता है कि कौन से सितारे ने सबसे ज्यादा टैक्स चुकाया और देश की सरकारी आमदनी में योगदान दिया। इस साल का रिकॉर्ड तो खास रहा, क्योंकि अमिताभ बच्चन ने शाहरुख खान को पीछे छोड़ते हुए भारत के सबसे अधिक टैक्स देने वाले सेलिब्रिटी का नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

82 साल के अमिताभ बच्चन ने इस साल ₹350 करोड़ की शानदार कमाई की और ₹120 करोड़ टैक्स चुकाया, जो पिछले साल चुकाए गए ₹71 करोड़ से 69% ज्यादा है। उनकी कमाई के स्रोत सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं हैं। ब्लॉकबस्टर फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट्स और लोकप्रिय टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति की मेज़बानी ने उन्हें लगातार दो दशकों से भी ज्यादा समय से इंडस्ट्री में शीर्ष स्थान बनाए रखा है।

वित्त वर्ष 2024-25 के लिए जारी सूची में केवल अमिताभ ही नहीं, बल्कि शाहरुख खान और थलपति विजय भी शामिल हैं, जो अपने-अपने क्षेत्रों में सफलता और लोकप्रियता के साथ उच्च टैक्स योगदान कर रहे हैं। इस प्रकार, बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के ये सितारे न केवल मनोरंजन के क्षेत्र में बल्कि आर्थिक दृष्टि से भी देश में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

टॉप 3 हाईएस्ट पेड टैक्सपेयर स्टार

1. अमिताभ बच्चन – ₹120 करोड़

अमिताभ बच्चन ने शाहरुख खान को पीछे छोड़ते हुए वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत के सबसे अधिक कर देने वाले सेलिब्रिटी का रिकॉर्ड बनाया है। 82 साल की उम्र में भी उन्होंने ₹350 करोड़ की कमाई की और ₹120 करोड़ टैक्स चुकाया। यह पिछले साल के ₹71 करोड़ की तुलना में 69% ज्यादा है। अमिताभ ने अपनी अंतिम अग्रिम कर किस्त ₹52.5 करोड़ 15 मार्च, 2025 को चुकाई।

2. शाहरुख खान – ₹92 करोड़

वित्त वर्ष 2023-24 में शाहरुख खान सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले सेलिब्रिटी थे। उन्होंने ₹92 करोड़ टैक्स चुकाया। इसका मुख्य कारण उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्मों पठान, जवान और डंकी की सफलता रही। पठान ने दुनिया भर में ₹1000 करोड़ से ज्यादा कमाए, जबकि जवान ने ₹1150 करोड़ की कमाई की।

3. थलपति विजय – ₹80 करोड़

तमिल सुपरस्टार थलपति विजय ने ₹80 करोड़ का टैक्स चुकाकर तीसरा स्थान हासिल किया। उनकी कमाई फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट और दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में उनकी लोकप्रियता से आई है। इसके अलावा, वह राजनीति में भी सक्रिय हैं और 2026 में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेने की योजना बना रहे हैं।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article