बिजनेस

IRFC, IRCTC & RVNL Share: बजट 2025 के बाद कौन सा रेलवे स्टॉक खरीदें और कौन सा बेचें? एक्सपर्ट्स की IRFC, RVNL और IRCTC पर सलाह

Railway Stocks Buy or Sell: बजट 2025 की घोषणाओं से शेयर बाजार में उत्साह नहीं दिखा और IRFC, RVNL और IRCTC जैसे टॉप रेलवे शेयरों में तेजी के उलटे गिरावट देखी गई। मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि पिछले एक साल में शानदार तेजी के बाद, निवेशक रेलवे शेयरों में मुनाफावसूली कर रहे हैं, जिससे शेयर की कीमतों में गिरावट आई है।

Image

IRFC, RVNL और IRCTC पर एक्सपर्ट्स की सलाह

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • IRFC, RVNL और IRCTC पर सलाह
  • एक्सपर्ट्स ने दी सलाह
  • RVNL के शेयर से बचें

Railway Stocks Buy or Sell: बजट 2025 की घोषणाओं से शेयर बाजार में उत्साह नहीं दिखा और IRFC, RVNL और IRCTC जैसे टॉप रेलवे शेयरों में तेजी के उलटे गिरावट देखी गई। मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि पिछले एक साल में शानदार तेजी के बाद, निवेशक रेलवे शेयरों में मुनाफावसूली कर रहे हैं, जिससे शेयर की कीमतों में गिरावट आई है। मुनाफावसूली के अलावा, हाई वैल्यूएशन ने भी चिंता बढ़ा रखी है। रेलवे सेक्टर के टॉप रिटेल पसंदीदा शेयर IRFC और RVNL अपने ऑल-टाइम हाई से क्रमशः 40 प्रतिशत और 37 प्रतिशत गिर चुके हैं। IRCTC के शेयर भी शिखर से 30 प्रतिशत नीचे हैं। ऐसे में इन शेयरों में क्या होनी चाहिए स्ट्रेटेजी, जानते हैं।

ये भी पढ़ें -

RVNL Share Price: BUY or SELL?

ईटी नाउ स्वदेश से बात करते हुए मार्केट एक्सपर्ट और स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट के संतोष मीना ने निवेशकों को आरवीएनएल के शेयरों से दूर रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि आरवीएनएल के शेयरों में निगेटिव ट्रेंड है क्योंकि बजट के बाद रेलवे के शेयरों में भारी बिकवाली देखी जा रही है।

मार्केट एक्सपर्ट ने कहा कि आरवीएनएल का शेयर 460 रुपये को पार करता है तो ही ट्रेंड बदल सकता है।

IRFC Share Price Target

मार्केट एनालिस्ट स्नेहा सेठ (एंजेल वन एनालिस्ट) ने कहा कि IRFC के शेयर में 229 रुपये के टॉप लेवल से तेज गिरावट देखी गई। मार्केट एनालिस्ट ने कहा कि IRFC के शेयर अब 130 रुपये से 140 रुपये के दायरे में हैं और इनका बेस 127 रुपये के आसपास है।

उन्होंने कहा कि IRFC के शेयर पर मेरी सलाह है कि इसे 125 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ होल्ड करें। शॉर्ट-टर्म के लिए IRFC शेयर का लक्ष्य 150 रुपये है। 150 रुपये के स्तर को पार करने पर नई खरीदारी के साथ तेजी जारी रहेगी। IRFC के शेयर के लिए अगला लक्ष्य 165 रुपये और 170 रुपये होगा।

IRCTC Share Price Target

IRCTC के शेयर पर, फिनवर्सिफाई के फाउंडर ध्वनि शाह पटेल ने कहा कि IRCTC के शेयर को तेजी जारी रखने के लिए 800 रुपये का स्तर छूना होगा। एक बार जब IRCTC का शेयर 800 रुपये के स्तर को पार कर जाएगा, तो इसके शेयरों में खरीदारी की गति वापस आ जाएगी और शेयर बहुत ही भरोसेमंद तरीके से ऊपर की ओर बढ़ेगा।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को एक्सपर्ट्स द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article