बिजनेस

सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों में किसने कराई बंपर कमाई और कहां लगा निवेशकों को झटका? जानें

पिछले हफ्ते सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों में सिर्फ तीन के स्टॉक्स ने निवेशकों को कमाने का मौका दिया। इनके नाम क्रमश: आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई और इंफोसिस हैं। इसके अलावा सभी 7 कंपनियों ने निवेशकों को झटका दिया।

Image

सेंसेक्स

Sensex top 10 companies: शेयर बाजार पिछले हफ्ते सपाट बंद हुआ। बीते सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 5.89 अंक गिरा, जबकि एनएसई निफ्टी 11.05 अंक ऊपर गया। हालांकि, इसके बावजूद देश की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में तीन का संयुक्त बाजार मूल्यांकन में 75,855.43 करोड़ रुपये बढ़ गया। शेयर बाजार में सुस्त रुझान के बावजूद भारतीय स्टेट बैंक और इंफोसिस के शेयरों में बढ़त हुई। आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई और इंफोसिस का कुल मूल्यांकन 75,855.43 करोड़ रुपये बढ़ा। इस दौरान एसबीआई का बाजार मूल्यांकन 39,045.51 करोड़ रुपये बढ़कर 9,62,107.27 करोड़ रुपये हो गया। इंफोसिस का मूल्यांकन 31,014.59 करोड़ रुपये बढ़कर 7,01,889.59 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इन कंपनियों ने निवेशकों को दिया झटका

इस दौरान आईसीआईसीआई बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और इंफोसिस लाभ में रहे। दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और लार्सन एंड टुब्रो के मूल्यांकन में कुल 75,549.89 करोड़ रुपये की गिरावट आई। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन 23,952.48 करोड़ रुपये घटकर 19,72,493.21 करोड़ रुपये और लार्सन एंड टुब्रो का मूल्यांकन 23,501.8 करोड़ रुपये घटकर 5,30,410.23 करोड़ रुपये रह गया।

एचडीएफसी ने भी दिया झटका

HDFC बैंक का वैल्यूएशन ₹11,615.35 करोड़ घटकर ₹14,32,534.91 करोड़ और भारती एयरटेल का ₹6,443.38 करोड़ घटकर ₹11,49,544.43 करोड़ हो गया। बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप ₹6,253.59 करोड़ घटकर ₹5,91,447.16 करोड़ और हिंदुस्तान यूनिलीवर का ₹3,312.93 करोड़ घटकर ₹5,54,421.30 करोड़ हो गया। TCS का वैल्यूएशन ₹470.36 करोड़ घटकर ₹11,60,212.12 करोड़ हो गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे मूल्यवान कंपनी

रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे वैल्यूएबल घरेलू कंपनी बनी रही, जिसके बाद HDFC बैंक, TCS, भारती एयरटेल, ICICI बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और लार्सन एंड टुब्रो का नंबर आता है।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article