बिजनेस

Highest Chicken Price: स्विट्जरलैंड में मिलता है सबसे महंगा चिकन, एक किलो के रेट में भारत में खरीद लेंगे इतना

Highest Chicken Price In The World: स्विट्जरलैंड में 1 किलो चिकन 25.85 डॉलर में मिलता है। भारतीय करेंसी में ये रेट 2157.18 रु बनते हैं। इसके मुकाबले भारत में चिकन का रेट करीब 250 रु प्रति किलो के आस-पास है। यानी भारत के मुकाबले स्विट्जरलैंड में चिकन का रेट लगभग 9 गुना है।

Image

दुनिया में सबसे ज्यादा चिकन की कीमत कहां है

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • स्विट्जरलैंड में चिकन सबसे महंगा
  • 2000 रु से अधिक है रेट
  • भारत के मुकाबले 9 गुना है कीमत

Highest Chicken Price In The World: दुनिया भर में चिकन का प्रोडक्शन और खपत काफी ज्यादा है। रिपोर्ट्स के अनुसार पूरी दुनिया में हर साल करीब 14 करोड़ टन चिकन खाया जाता है। वहीं 2022 में पूरी दुनिया में करीब 123,631 मीट्रिक टन चिकन का उत्पादन हुआ था। मगर क्या आप जानते हैं कि किस देश में चिकन का रेट सबसे अधिक है और ये भारत से कितना महंगा या सस्ता है। बता दें कि नम्बियो पोर्टल के अनुसार स्विट्जरलैंड में चिकन का रेट सबसे अधिक है। आगे जानिए वहां एक किलो में चिकन कितने में मिलता है।

ये भी पढ़ें -

भारत के मुकाबले 9 गुना रेट

स्विट्जरलैंड में 1 किलो चिकन 25.85 डॉलर में मिलता है। भारतीय करेंसी में ये रेट 2157.18 रु बनते हैं। इसके मुकाबले भारत में चिकन का रेट करीब 250 रु प्रति किलो के आस-पास है। यानी भारत के मुकाबले स्विट्जरलैंड में चिकन का रेट लगभग 9 गुना है।

Highest Chicken Price

चिकन की सबसे ज्यादा कीमत स्विट्जरलैंड में है

दूसरे नंबर पर जर्मनी

महंगे चिकन के मामले में दूसरे नंबर पर जर्मनी है। जर्मनी में चिकन का रेट 15.79 डॉलर (1317.7 रु) है। वहीं नीदरलैंड में चिकन का रेट 14.88 डॉलर (करीब 1242 रु) है। अगला नंबर फ्रांस का है, जहां चिकन का रेट 13.65 डॉलर या करीब 1140 रु है।

इन देशों में है 1 हजार रु से अधिक रेट

  • ऑस्ट्रिया : 13.59 डॉलर (करी 1134 रु)
  • नॉर्वे : 13 डॉलर (करीब 1084.5 रु)
  • लग्जमबर्ग : 12.45 डॉलर (करीब 1039 रु)
  • कनाडा : 12.16 डॉलर (1014.75 रु)
  • अमेरिका : 12.12 डॉलर (करीब 1012 रु)
  • फिनलैंड : 12.01 डॉलर (करीब 1002 रु)
Chicken Price In USA

अमेरिका में चिकन की कीमत कितनी

नेपाल, बांग्लादेश और पाकिस्तान में कितना है रेट

भारत के पड़ोसी देशों नेपाल, बांग्लादेश और पाकिस्तान में देखें तो नेपाल में एक किलो चिकन का रेट 3.22 डॉलर या करीब 269 रु है। वहीं बांग्लादेश में एक किलो चिकन 2.68 डॉलर या 223.65 रु में मिलता है। इसी तरह पाकिस्तान में चिकन का रेट 2.85 डॉलर या करीब 234 रु है। भारत के 234 रु पाकिस्तान के 777 रु से अधिक हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article