बिजनेस

MF Step-Up SIP: क्या है स्टेप-अप SIP, 14 साल में बनाएगी करोड़पति, 15000 रु से करें शुरुआत

Mutual Fund Step-Up SIP: नौकरी करने वालों की सैलरी में हर साल बढ़ोतरी होती है। सैलरी में इसी बढ़ोतरी का कुछ हिस्सा हर साल SIP में बढ़ाने से आप जल्दी बड़ा फंड बना सकते हैं। हर साल एसआईपी राशि बढ़ाने को ही स्टेप-अप एसआईपी कहते हैं।

Image

म्यूचुअल फंड स्टेप-अप एसआईपी का फायदा

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • स्टेप-अप एसआईपी जल्दी बनाएगी अमीर
  • 14 साल में बन जाएंगे 1 करोड़
  • 15000 रु से करें शुरुआत

Mutual Fund Step-Up SIP: सैलरी वालों के लिए म्यूचुलुअल फंड निवेश का एक बढ़िया ऑप्शन है। हर महीने एक फिक्स डेट पर आने वाली सैलरी में से एक हिस्सा वे SIP के जरिए म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं। सैलरी वालों के लिए एक साथ बड़ी रकम का निवेश करना मुश्किल होता है। इसलिए वे हर महीने SIP जारी रख सकते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि SIP से बेहतर एक और बेहतर विकल्प है? ये है स्टेप-अप एसआईपी (Step-Up SIP)। स्टेप-अप एसआईपी से अपने टार्गेट को जल्दी हासिल किया जा सकता है। आगे जानिए कैसे।

ये भी पढ़ें -

सैलरी बढ़ने पर एसआईपी की राशि बढ़ाएं

नौकरी करने वालों की सैलरी में हर साल बढ़ोतरी होती है। सैलरी में इसी बढ़ोतरी का कुछ हिस्सा हर साल SIP में बढ़ाने से आप जल्दी बड़ा फंड बना सकते हैं। हर साल एसआईपी राशि बढ़ाने को ही स्टेप-अप एसआईपी कहते हैं।

how to become crorepati

जल्दी करोड़पति कैसे बने

ऐसे बन सकते हैं करोड़पति

यदि आप हर महीने 15000 रु की एसआईपी करते हैं और आपको अनुमानित सालाना 12 फीसदी रिटर्न मिलता है तो आप 17 साल में 1 करोड़ रु का फंड बना पाएंगे। इनमें 30.60 लाख रु निवेश के होंगे, जबकि 69.58 लाख रु का रिटर्न होगा।

स्टेप-अप एसआईपी से जल्दी बनेंगे करोड़पति

मगर यदि आप हर महीने 15000 रु की एसआईपी शुरू करते हैं और उसमें हर साल 10 फीसदी राशि बढ़ाते जाते हैं तो अनुमानित सालाना 12 फीसदी रिटर्न के आधार पर आप 14 साल में 1.09 करोड़ रु जमा कर लेंगे। यानी पहले साल 15000 रु, दूसरे साल 16500 रु और फिर इसी तरह एसआईपी बढ़ाएं।

इस 1.09 करोड़ रु में से 50.35 लाख रु निवेश के होंगे, जबकि 58.76 लाख रु का रिटर्न होगा। मगर करोड़पति बनने का समय कम हो जाएगा। ध्यान रहे कि यहां 12 फीसदी रिटर्न अनुमानित है, जो कम या ज्यादा रह सकता है।

Mutual Fund Step-Up SIP benefits

म्यूचुअल फंड स्टेप-अप एसआईपी क्या है

टार्गेट को तेजी से हासिल करने में मदद मिलती है

स्टेप-अप एसआईपी आपकी तय किए गए लक्ष्यों को तेजी से हासिल करने में मदद करेगी। हर साल अपना योगदान बढ़ाकर, आप अपने टार्गेट को उम्मीद से अधिक तेजी से हासिल कर सकते हैं। यह आपके ऊपर है कि आप हर साल कितनी एसआईपी राशि बढ़ाते हैं। यदि गुंजाइश हो तो 10 फीसदी से भी अधिक एसआईपी राशि बढ़ाई जा सकती है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर स्टेप-अप एसआईपी की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। म्यूचुअल फंड में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article