Hyundai India IPO: Hyundai India के IPO को SEBI से मंजूरी मिल गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस आईपीओ को 25,000 करोड़ रुपये के ऑफर-फॉर-सेल (OFS) के ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रोस्पेक्टस को SEBI का अप्रूवल मिला है। इस साल के अंत तक ये IPO लॉन्च हो सकता है। Hyundai India के IPO से बाजार पर क्या होगा असर और इस IPO में पैसे लगाने चाहिए या नहीं, इस पर ET Now & ET Now स्वदेश के एडिटर इन चीफ, निकुंज डालमिया ने अपनी राय दी है।
IPO को लेकर जमकर एक्सइटमेंट
निकुंज डालमिया ने Hyundai IPO पर कहा कि Hyundai बड़ी कंपनी हैं। इसके बारे में ज्यादातर लोग जानते हैं। यही वजह है कि इस IPO को लेकर जमकर एक्सइटमेंट रहने वाली है। इसी वजह से सब्सक्रिप्शन नंबर भी शानदार रहने वाला है। इतना ही नहीं क्योंकि ये IPO दिवाली तक खुलेगा और जिन्हें इसके शेयर्स अलॉट होंगे उनकी दिवाली हो जाएगी।
बड़े IPO के बाद मार्केट हाई लेवल पर पहुंचा
निकुंज डालमिया ने मार्केट पर इसका असर बताते हुए कहा कि जब बड़े IPO आते हैं तो मार्केट का टॉप बनाते हैं। अगर हम Paytm, Coal India, और LIC के IPO को देखें तो इनके IPO आने के बाद मार्केट हाई लेवल पर पहुंचा था। लेकिन तब के समय में और अब के समय में बहुत बदलाव हो चुका है। इस मौसम में डोमेस्टिक इन्वेस्टर्स काफी ज्यादा कंट्रीब्यूट कर रहे हैं। मार्केट में गर्माहट की वजह डोमेस्टिक फोर्सेज ही हैं।
निकुंज डालमिया ने बताया कि IPO मार्केट में अभी हम बबल के आस पास नहीं हैं। आपको पार्टिसिपेशन के नंबर देख कर बहुत ज्यादा डरना नहीं चाहिए, क्योंकि अब जो IPO की साइकिल है वो तीन दिन की साइकिल है। 2008 में ये साइकिल 21 दिन की हुआ करता था। इतने दिन तक आपका पैसा बैंक में लॉक हो जाता था। उस समय ASBA प्रोसेस भी लागू नहीं था। प्रोसेस छोटा हो गया है, इस वजह से बढे हुए नंबर भी दिखाई दे रहे हैं।
Hyundai IPO में पैसे लगाएं या नहीं?
निकुंज डालमिया ने बताया कि हुंडई IPO के लिए जरूर अप्लाई करना चाहिए। जिनको शेयर्स अलॉट हो जायेंगे उनकी हैप्पी दिवाली हो जाएगी और लिस्टिंग पर तो शेयर्स राकेट की जैसे उड़गे।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर IPO की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
