बिजनेस

Whatsapp New Feature: व्हाट्सऐप लेकर आया नया फीचर, टेक्स्ट में बदल जाएगा ‘वॉइस मैसेज’, ऐसे करें इस्तेमाल

मेटा का लोकप्रिय चैटिंग ऐप व्हाट्सऐप, यूजर्स के लिए एक नया फीचर लेकर आया है। कंपनी ने ‘वॉइस मैसेज ट्रांसक्रिप्ट’ नाम से नया फीचर पेश किया है। कंपनी का कहना है कि यह नया फीचर यूजर्स की बातचीत को बाधित नहीं करेंगे और वो चैटिंग के दौरान दूसरा कोई भी काम कर सकते हैं। आइये जानते हैं कि आप इस नए फीचर का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं?

Image

व्हाट्सऐप लेकर आया नया फीचर, टेक्स्ट में बदल जाएगा ‘वॉइस मैसेज’, ऐसे करें इस्तेमाल

Photo : iStock

Whatsapp New Feature: मेटा का लोकप्रिय चैटिंग ऐप व्हाट्सऐप, यूजर्स के लिए एक नया फीचर लेकर आया है। कंपनी ने ‘वॉइस मैसेज ट्रांसक्रिप्ट’ नाम से नया फीचर पेश किया है। जिससे यूजर्स वॉइस मैसेज को टैक्स्ट में बदल सकेंगे। कंपनी का कहना है कि यह नया फीचर यूजर्स की बातचीत को बाधित नहीं करेंगे और वो चैटिंग के दौरान दूसरा कोई भी काम कर सकते हैं। व्हाट्सऐप का ये नया फीचर दुनिया भर के यूजर के लिए कुछ सप्ताह में शुरू कर दिया जाएगा। ये फीचर पहले कुछ भाषाओं में और बाद में दुनिया भर की भाषाओं में उपलब्ध होगा।

पूरी तरह सिक्योर

व्हाट्सऐप ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा है कि दोस्तों और परिवार वालों को वॉइस मैसेज भेजना और भी ज्यादा पर्सनल हो जाता है। कंपनी ने कहा, "अपनों से दूर रहते हुए उनकी आवाज सुन पाना बेहद खास होता है। हालांकि, कई बार आप एक ऐसी स्थिति और भीड़ भरी जगह पर होते हैं जहां आप उस काम को छोड़कर चैट के बीच एक लंबे वॉइस मैसेज को नहीं सुन पाते हैं। ठीक ऐसी ही स्थिति के लिए हम अपने यूजर्स के लिए वॉइस मैसेज ट्रांसक्रिप्ट पेश करते हुए बेहद उत्साहित हैं। ट्रांसक्रिप्ट आपके डिवाइस पर जनरेट होते हैं, इसलिए कोई भी दूसरा व्यक्ति यहां तक कि खुद व्हाट्सऐप भी आपके पर्सनल मैसेज को न रीड कर सकता है न ही सुन सकता है।"

ऐसे करें इस्तेमाल

इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले व्हाट्सऐप ऐप ओपन करना होगा। इसके बाद सेटिंग्स और चैट्स पर आना होगा। चैट पर ही आपको वॉइस मैसेज ट्रांसक्रिप्ट का ऑप्शन मिलेगा, जिसे ऑन-ऑफ किया जा सकेगा और भाषा को सेलेक्ट किया जा सकेगा। व्हाट्सऐप का कहना है कि इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको सेटिंग, चैट और वॉइस मैसेज ट्रांसक्रिप्ट पर जाना होगा। फिर आप किसी भी वॉइस मैसेज को लंबे समय तक दबा कर रखें और पॉप अप होने वाले मेनू से ट्रांसक्राइब पर टैप करने के साथ वॉयस नोट की ट्रांसक्रिप्ट तैयार कर सकते हैं।

पहले आया था ये वाला फीचर

इससे पहले व्हाट्सऐप ने यूजर्स के लिए मैसेज ड्राफ्ट फीचर पेश किया था। जो कि यूजर की एक कॉमन परेशानी 'एक अधूरे मैसेज को सेंड करना भूल जाना' से जुड़ा था। फीचर को लेकर कंपनी का कहना था कि जब आप मैसेज टाइप करते हैं लेकिन सेंड बटन दबाना भूल जाते हैं तो इस तरह की चैट को अब ड्राफ्ट लेबल के साथ देखा जा सकेगा। यह ड्राफ्ट मैसेज चैट लिस्ट में सबसे ऊपर नजर आएगा, ताकि आप जल्दी से अपने मैसेज को पूरा कर भेज सकें।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article