बैंकों और NBFC के पर्सनल लोन लेने के लिए अलग-अलग एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया है। इनमें अच्छा क्रेडिट स्कोर होना, उम्र सीमा, मिनिमम इनकम, अच्छा डेट-टू-इनकम रेश्यो, रोजगार की स्थिति आदि शामिल है। बैंक आवेदक का इनकम पता कर पर्सनल लोन चुकाने की कैपेसिटी का पता लगाते हैं। मिनिमम इनकम की जरूरत पर्सनल लोन पाने के लिए एक जरूरी एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया है, लेकिन इसके अलावा अच्छा क्रेडिट स्कोर, उम्र सीमा, रोजगार की स्थिति आदि भी जरूरी होता है। आइए जानते हैं कि बैंक से पर्सनल लोन लेने के लिए कितनी मिनिमम सैलरी जरूरी होता है।
जानें किस बैंक में कितनी मिनिमम सैलरी जरूरी
HDFC बैंक: HDFC बैंक के XPRESS पर्सनल लोन के लिए न्यूनतम मासिक नेट इनकम 25,000 रुपये है। रोजगार की एलिजिबिलिटी में प्राइवेट लिमिटेड कंपनियों और पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग (केंद्र, राज्य और स्थानीय निकाय) के कर्मचारियों का जिक्र है।
एक्सिस बैंक: एक्सिस बैंक की वेबसाइट पर बताया गया है कि पर्सनल लोन के लिए न्यूनतम मासिक आय इस बात पर निर्भर करती है कि आवेदक एक्सिस बैंक का ग्राहक है या नहीं। एक्सिस बैंक के ग्राहकों के लिए, न्यूनतम मासिक नेट इनकम की जरूरत 15,000 रुपये है। गैर-एक्सिस बैंक ग्राहकों के लिए, न्यूनतम मासिक नेट इनकम की जरूरत 25,000 रुपये है।
कोटक बैंक: कोटक बैंक की वेबसाइट पर बताया गया है कि पर्सनल लोन के लिए न्यूनतम मासिक आय इस बात पर निर्भर करती है कि आवेदक का कोटक बैंक में सैलरी अकाउंट है या नहीं। कोटक बैंक सैलरी अकाउंट होल्डर के लिए, न्यूनतम मासिक नेट इनकम की जरूरत 25,000 रुपये है। गैर-कोटक बैंक सैलरी अकाउंट होल्डर के लिए, न्यूनतम मासिक नेट इनकम की जरूरत 30,000 रुपये है। कोटक बैंक के कर्मचारी के लिए, न्यूनतम मासिक नेट इनकम की जरूरत 20,000 रुपये है।
भारतीय स्टेट बैंक: भारतीय स्टेट बैंक की वेबसाइट पर बताया गया है कि पर्सनल लोन के लिए न्यूनतम मासिक आय इस बात पर निर्भर करती है कि आवेदक सरकारी कर्मचारी है या नहीं। सरकारी या रक्षा क्षेत्र के कर्मचारी के लिए, न्यूनतम मासिक नेट इनकम की जरूरत 20,000 रुपये है। कॉर्पोरेट सेक्टर के कर्मचारी के लिए, न्यूनतम मासिक नेट इनकम की जरूरत 25,000 रुपये है।
