बिजनेस

Home Loan: होम लोन पर चुकाना है कम ब्याज, तो अपनाएं ये टिप्स, फेस्टिव सीजन में मिलेगा ये फायदा

Home Loan Offer: फेस्टिव सीजन में मिल रहे ऑफर का फायदा उठाएं और कम से कम ब्याज वाला लोन लें। फेस्टिव सीजन में मिल रहे ऑफर का फायदा आप अपने लोन ट्रांसफर के लिए भी ले सकते हैं।

Image

होम लोन पर मिलेंगे ऑफर

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • होम लोन पर मिलेंगे ऑफर
  • फेस्टिव सीजन में उठाएं फायदा
  • सिबिल स्कोर रखें परफेक्ट

Home Loan Offer: फेस्टिव सीजन शुरू हो गया है। इस दौरान बैंक और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां लोन लेने वालों को अच्छे-अच्छे ऑफर पेश करती हैं। फिर भी होम लोन चुकाना एक लंबी प्रोसेस है। इसलिए अगर सही तरीके से लोन चुकाने की प्लानिंग न की जाए तो EMI आपके मासिक बजट को बिगाड़ सकती है। ईएमआई के बोझ को कम करने के लिए, आप अपने होम लोन के ब्याज को कम करने के कुछ तरीके अपना सकते हैं। आगे जानिए ऐसे खास टिप्स।

ये भी पढ़ें -

लोन ऑफर का लें फायदा

सबसे पहला काम तो ये करें कि फेस्टिव सीजन में मिल रहे ऑफर का फायदा उठाएं और कम से कम ब्याज वाला लोन लें। फेस्टिव सीजन में मिल रहे ऑफर का फायदा आप अपने लोन ट्रांसफर के लिए भी ले सकते हैं।

लोन ट्रांसफर का फायदा कैसे मिलता है

अगर आपका मौजूदा होम लोन दूसरे किसी बैंक की तुलना में ज्यादा ब्याज पर है, तो अपने होम लोन को रीफाइनेंस करवा सकते हैं। उदाहरण के लिए, बैंक एक्स में आपकी होम लोन ब्याज दर 9.5 फीसदी है, जबकि बैंक वाई में 9 फीसदी तो आप बैलेंस ट्रांसफर करवाएं। इससे आपकी काफी बचत होगी।

EMI में करें बढ़ोतरी

कुछ बैंक आपको सालाना अपनी EMI में बदलाव करने की सुविधा देते हैं। इसलिए, जब आपकी सैलरी में बढ़ोतरी होती है या आपकी आय में वृद्धि होती है, तो आप अपनी EMI राशि बढ़ा सकते हैं। ईएमआई बढ़ने पर लोन जल्दी खत्म होगा और आपको कम ब्याज देना होगा।

होम लोन पर फ्लोटिंग ब्याज दर का ऑप्शन चुनें

फ्लोटिंग दरें बाजार की स्थितियों के साथ उतार-चढ़ाव करती हैं, जिसका मतलब है कि जब ब्याज दरें घटती हैं, तो आपके मासिक भुगतान कम हो सकते हैं। हालांकि, बढ़ी हुई दर की संभावना के लिए भी तैयार रहें। निश्चित और फ्लोटिंग दरों के बीच चयन करने से पहले हमेशा अपनी जोखिम सहनशीलता और वित्तीय स्थिति का जायजा लें।

CIBIL बेहतर बनाएं

अपना CIBIL बेहतर बनाएं। इससे बैंक आपको अच्छे लोन ऑफर की पेशकश करेंगे। दूसरी बात कि समय से अपनी ईएमआई की पेमेंट करें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article