बिजनेस

Thinking Hats IPO: थिंकिंग हैट्स का IPO 238 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब, 42-44 रु के प्राइस बैंड पर GMP पहुंचा 30 रु

Thinking Hats IPO GMP: थिंकिंग हैट्स का आईपीओ 25 सितंबर को खुला था और आज 27 सितंबर को बंद होने जा रहा है। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 42-44 रु है।

Image

थिंकिंग हैट्स के आईपीओ का जीएमपी 30 रु

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • थिंकिंग हैट्स का IPO आज होगा बंद
  • 238 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब
  • 42-44 रु है प्राइस बैंड

Thinking Hats IPO GMP: एसएमई आईपीओ बाजार में हर गुजरते दिन के साथ तेजी देखने को मिल रही है। बीते कुछ महीनों में कई एसएमई आईपीओ को शानदार रेस्पॉन्स मिला है। इसी कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है थिंकिंग हैट्स एंटरटेनमेंट सॉल्यूशंस लिमिटेड का। 15.09 करोड़ रुपये के आईपीओ को इश्यू के आखिरी दिन शुक्रवार को करीब 3 बजे तक 3408 करोड़ रु के आवेदन मिल चुके हैं। इसके आईपीओ को 238.42 गुना सब्सक्राइब कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें -

आईपीओ में कितना प्राइस बैंड (Thinking Hats IPO Price Band)

इसका आईपीओ 25 सितंबर को खुला था और आज 27 सितंबर को बंद होने जा रहा है। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 42-44 रु है।

कितनी है लॉट साइज (Thinking Hats IPO Lot Size)

लॉट साइज 3000 शेयरों की है। यानी आप कम से कम 3000 शेयर और फिर इसी की गुणा में आवेदन कर सकते हैं।

कितना पहुंचा ग्रे-मार्केट प्रीमियम (Thinking Hats IPO GMP)

आईपीओ वॉच के अनुसार थिंकिंग हैट्स एंटरटेनमेंट का जीएमपी 30 रु पर पहुंच गया है। यानी यदि इसके आईपीओ में शेयरों का फाइनल प्राइस 44 रु भी फिक्स होता है तो लिस्टिंग पर ये मौजूदा जीएमपी के आधार पर 68 फीसदी से अधिक रिटर्न मिल सकता है।

क्या है कंपनी का बिजनेस

2013 में शुरू हुई थिंकिंग हैट्स एंटरटेनमेंट इवेंट प्रोडक्शन और ओटीटी कंटेंट क्रिएशन में लगी हुई है। इसने नेटफ्लिक्स, अमेजन और डिज्नी+हॉटस्टार के लिए शो बनाए हैं, जिसमें "काठमांडू कनेक्शन 2" भी शामिल है। इसके क्लाइंट में टाटा ग्रुप, मैकडॉनल्ड्स और उबर शामिल हैं।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article