What It Emergency Fund: आज के समय में वित्तीय सुरक्षा (Financial Security) हर व्यक्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण हो गई है। जीवन में कई बार ऐसी अचानक परिस्थितियां आ जाती हैं, जब पैसों की तुरंत जरूरत आ पड़ती है। ऐसी स्थिति में जब कोई रास्ता नजर नहीं आए तो Emergency Fund काम आएगा। यह एक ऐसी बचत होती है, जिसे खास तौर पर अचानक आने वाले खर्चों या आपातकालीन स्थिति के लिए रखा जाता है। आइए जानते हैं Emergency Fund क्या होता है और इसे कैसे तैयार कर सकते हैं-
Emergency Fund क्या होता है
Emergency Fund वह पैसा होता है जिसे व्यक्ति किसी अप्रत्याशित स्थिति जैसे अचानक बीमारी, नौकरी जाने, दुर्घटना, घर की मरम्मत या अन्य जरूरी खर्चों के लिए अलग रखता है। इमरजेंसी की स्थिति में आपको कर्ज लेने या क्रेडिट कार्ड पर निर्भर रहने की जरूरत न पड़े इसके लिए यह फंड आपके काम आता है।
Emergency Fund क्यों जरूरी है
Emergency Fund कई कारणों से महत्वपूर्ण माना जाता है। सबसे पहले, यह आपको वित्तीय सुरक्षा देता है। अगर अचानक आय का स्रोत बंद हो जाए या किसी कारण से खर्च बढ़ जाए तो यह फंड कुछ समय तक आपकी जरूरतों को पूरा करने में मदद कर सकता है।
इमरजेंसी फंड आपको कर्ज से बचाता है। कई बार लोग अचानक खर्च आने पर पर्सनल लोन या क्रेडिट कार्ड का सहारा लेते हैं, जिससे उन पर ब्याज का अतिरिक्त बोझ पड़ता है। अगर Emergency Fund पहले से तैयार हो तो इस तरह की स्थिति से बचा जा सकता है।
इमरजेंसी फंड मानसिक तनाव को भी कम करता है। जब व्यक्ति को पता होता है कि उसके पास आपात स्थिति के लिए अलग से पैसा रखा हुआ है, तो वह आर्थिक रूप से अधिक सुरक्षित महसूस करता है।
Emergency Fund कैसे तैयार करें
Emergency Fund तैयार करने के लिए सबसे पहले अपने मासिक खर्चों का सही अनुमान लगाना जरूरी होता है। फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स मानते हैं कि कम से कम 3 से 6 महीने के खर्च के बराबर पैसा Emergency Fund के रूप में रखना चाहिए। इसके लिए हर महीने अपनी आय का एक छोटा हिस्सा अलग बचत खाते या लिक्विड निवेश विकल्प में जमा किया जा सकता है। शुरुआत में छोटी रकम से शुरुआत करना भी ठीक है, क्योंकि समय के साथ यह फंड धीरे-धीरे बढ़ता जाता है।
साथ ही, Emergency Fund को ऐसी जगह रखना चाहिए जहां जरूरत पड़ने पर पैसा तुरंत निकाला जा सके। इसके लिए आप अपने सेविंग अकाउंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस फंड को Liquid Funds में रख सकते हैं, जहां से पैसा 24 घंटे में मिल सके।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
