बिजनेस

आपकी छोटी सी बचत कैसे बन सकती है लाखों का फंड? जानिए क्या है Term Deposit

What is a Term Deposit: Term Deposit एक सुरक्षित, सरल और भरोसेमंद निवेश विकल्प है। चाहे आप एकमुश्त निवेश करना चाहें या नियमित बचत करना, यह आपकी जरूरतों के अनुसार फ्लेक्सिबिलिटी और स्टेबल रिटर्न देता है। सही योजना के साथ Term Deposit आपके वित्तीय लक्ष्यों को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

Image

Term Deposit क्या है (Photo: iStock)

What is a Term Deposit: Term Deposit निवेश का एक आसान और सुरक्षित तरीका है, जो आपके पैसों को तय समय के लिए निवेश कर स्थिर रिटर्न देने में मदद करता है। यह उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जो कम जोखिम के साथ अपने पैसे को बढ़ाना चाहते हैं और वित्तीय अनुशासन बनाए रखना चाहते हैं। आइए जानते हैं टर्म डिपॉजिट क्या होता है और इसके क्या फायदे हैं-

Term Deposit क्या होता है?

Term Deposit में आप एक निश्चित राशि बैंक में एक तय अवधि (tenure) के लिए जमा करते हैं। इस दौरान आपको तय या बाजार के अनुसार बदलने वाली ब्याज दर पर रिटर्न मिलता है। सेविंग अकाउंट के विपरीत, इसमें पैसा समय से पहले निकालना आसान नहीं होता, जिससे अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण बना रहता है।

दो तरह की होती है Term Deposit

Fixed Deposit (FD)

Fixed Deposit सबसे लोकप्रिय टर्म डिपॉजिट है। इसमें आप एकमुश्त राशि एक निश्चित समय के लिए जमा करते हैं और उस पर तय ब्याज मिलता है। मैच्योरिटी पर आपको मूल राशि के साथ ब्याज भी मिलता है, जिससे यह सुरक्षित और भरोसेमंद निवेश बनता है।

Recurring Deposit (RD)

Recurring Deposit उन लोगों के लिए बेहतर है, जो हर महीने थोड़ी-थोड़ी बचत करना चाहते हैं। इसमें आप हर महीने एक तय राशि जमा करते हैं और समय के साथ ब्याज के साथ अच्छा फंड तैयार कर सकते हैं।

Term Deposit के फायदे

ब्याज दर और अवधि में फ्लेक्सिबिलिटी

Term Deposit में आपको फिक्स्ड या फ्लोटिंग ब्याज दर का विकल्प मिलता है। साथ ही, निवेश की अवधि भी आपकी जरूरत के अनुसार चुन सकते हैं।

नियमित आय का विकल्प

कुछ टर्म डिपॉजिट योजनाओं में आप मासिक या नियमित अंतराल पर ब्याज प्राप्त कर सकते हैं। यह खासकर रिटायर्ड लोगों के लिए उपयोगी होता है, जिन्हें स्थिर आय की जरूरत होती है।

आसान और सुविधाजनक निवेश

Term Deposit कम राशि से शुरू किया जा सकता है और लगभग सभी निवेशकों के लिए उपलब्ध है। कई बैंकों में ऑटो-रिन्यूअल की सुविधा भी होती है, जिससे आपका निवेश अपने आप आगे बढ़ता रहता है।

टैक्स में छूट

टैक्स सेविंग FD जैसे कुछ टर्म डिपॉजिट पर आपको आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत टैक्स छूट का लाभ मिल सकता है। इससे आप निवेश के साथ-साथ अपनी टैक्स देनदारी को भी कम कर सकते हैं।

आपात स्थिति में सुविधा

जरूरत पड़ने पर आप FD को समय से पहले तोड़ सकते हैं (हालांकि इसमें पेनल्टी लग सकती है)। इसके अलावा, आप FD के खिलाफ लोन या ओवरड्राफ्ट भी ले सकते हैं, जिससे निवेश जारी रखते हुए भी पैसे की जरूरत पूरी हो सकती है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article