बिजनेस

सीजफायर से फायर मोड में 5 स्टॉक्स, 8% तक भागे, कंपनियों का पश्चिम एशियाई देशों में बिजनेस

शेयर बजाार में जारी तेजी के बीच 5 कंपनियों के स्टॉक्स रॉकेट बन गए हैं। इन कंपनियों का पश्चिम एशियाई देशों में बिजनेस है। जंग खत्म होने की उम्मीद बढ़ते ही इन कंपनियों पर निवेशकों का भरोसा बढ़ता दिखा है।

Image

पश्चिम एशिया के देशों में बिजनेस करती हैं ये कंपनियां

West Asia Exposure Stocks: US-Iran Ceasefire के बीच सीजफायर के बाद बाजार में West Asia एक्सपोजर वाले स्टॉक्स में जोरदार तेजी देखने को मिली। KEC International, Kalpataru Projects, KRBL, VA Tech Wabag और Larsen & Toubro जैसे शेयरों में 5 से 8 फीसदी तक उछाल आया, जिससे इंफ्रा और एक्सपोर्ट सेक्टर फोकस में आ गए। West Asia में बढ़ते तनाव के बीच निवेशकों को सबसे बड़ा डर प्रोजेक्ट डिले और ट्रेड डिसरप्शन का था।

कंपनी का नाममौजूदा कीमत (₹)बढ़त (₹)बढ़त (%)
KEC International563.00+31.70+5.97%
Kalpataru Projects1,140.00+47.60+4.36%
KRBL Ltd327.75+16.30+5.23%
VA Tech Wabag1,325.00+64.10+5.08%
Larsen & Toubro4,000.60+277.30+7.45%

US-Iran सीजफायर ने इन आशंकाओं को काफी हद तक कम कर दिया। इससे निवेशकों का भरोसा लौटा और उन कंपनियों में खरीदारी बढ़ी जिनका बिजनेस सीधे इस क्षेत्र से जुड़ा है। सीजफायर के बाद कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आई, जिससे कॉस्ट प्रेशर कम होने की उम्मीद बनी। इससे इंफ्रास्ट्रक्चर और EPC कंपनियों के मार्जिन पर सकारात्मक असर की संभावना बढ़ी। कमोडिटी स्थिरता ने निवेशकों को फिर से जोखिम लेने के लिए प्रेरित किया।

किस कंपनी का कितना बिजनेस

West Asia में इन कंपनियों का एक्सपोजर अलग-अलग देशों में फैला हुआ है। KEC International का करीब 20% ऑर्डर बुक सऊदी अरब, UAE और ओमान जैसे देशों से आता है, जबकि Larsen & Toubro का सबसे बड़ा विदेशी एक्सपोजर भी खाड़ी देशों में है, जहां उसका लगभग 35–37% बिजनेस सऊदी अरब , UAE, कतर और कुवैत में फैला है।

Kalpataru Projects का करीब 10–11% ऑर्डर बुक पश्चिम एशिया से जुड़ा है। इनमें UAE और सऊदी अबर प्रमुख बाजार हैं। वहीं, VA Tech Wabag के बड़े वाटर ट्रीटमेंट और डिसैलिनेशन प्रोजेक्ट्स सऊदी अरब सहित कई देशों में चल रहे हैं, जिससे उसका अंतरराष्ट्रीय रेवेन्यू काफी हद तक इसी क्षेत्र पर निर्भर है। वहीं KRBL का लगभग 60% से ज्यादा बासमती राइस एक्सपोर्ट पश्चिम एशियाई देशों को जाता है। इनमें सऊदी अरब, ईरान, इराक और UAE प्रमुख हैं।

KEC और Kalpataru में ऑर्डर बुक पर भरोसा

KEC International के करीब 20 फीसदी ऑर्डर बुक और 28 फीसदी प्रोजेक्ट इनफ्लो West Asia से जुड़े हैं। इसी तरह Kalpataru Projects का भी महत्वपूर्ण हिस्सा इस क्षेत्र से आता है। सीजफायर के बाद प्रोजेक्ट एक्जीक्यूशन में बाधा की आशंका कम हुई, जिससे इन शेयरों में तेज खरीदारी दिखी।

KRBL को एक्सपोर्ट डिमांड का फायदा

KRBL जैसे FMCG और एक्सपोर्ट-ओरिएंटेड स्टॉक को भी सीधा फायदा मिला। कंपनी के करीब 60 फीसदी से ज्यादा बासमती रेवेन्यू Middle East से आता है। ट्रेड डिसरप्शन की आशंका कम होने से निवेशकों ने इस स्टॉक में आक्रामक खरीदारी की, जिससे इसमें तेज उछाल दर्ज हुआ।

VA Tech और L&T पर असर

VA Tech Wabag के बड़े वाटर ट्रीटमेंट और डीसैलिनेशन प्रोजेक्ट्स Saudi Arabia जैसे देशों में चल रहे हैं। वहीं Larsen & Toubro का लगभग 35-37 फीसदी ऑर्डर बुक West Asia से आता है। तनाव कम होने से इन कंपनियों के प्रोजेक्ट्स पर रिस्क घटा और शेयरों में मजबूती आई।

कंपनी का नामप्रमुख देश (West Asia)एक्सपोजर (%)डिटेल
KEC InternationalSaudi Arabia, UAE, Oman~20% ऑर्डर बुक, ~28% इनफ्लोट्रांसमिशन और रेलवे प्रोजेक्ट्स
Kalpataru ProjectsUAE, Saudi Arabia~10–11% ऑर्डर बुकपावर, पाइपलाइन और इंफ्रा प्रोजेक्ट्स
KRBL LtdSaudi Arabia, Iran, Iraq, UAE~60–65% रेवेन्यूबासमती राइस एक्सपोर्ट
VA Tech WabagSaudi Arabia, UAEHigh (सटीक % सार्वजनिक नहीं)डीसैलिनेशन और वाटर ट्रीटमेंट प्रोजेक्ट्स
Larsen & ToubroSaudi Arabia, UAE, Qatar, Kuwait~35–37% ऑर्डर बुकEPC, हाइड्रोकार्बन और इंफ्रा प्रोजेक्ट्स

क्या संकेत दे रही है यह तेजी

यह रैली बताती है कि जियोपॉलिटिकल रिस्क कम होते ही बाजार तुरंत उन स्टॉक्स में पैसा डालता है जिनका ग्लोबल एक्सपोजर ज्यादा होता है। West Asia लिंक्ड कंपनियों में आई तेजी आगे भी जारी रह सकती है, अगर क्षेत्र में स्थिरता बनी रहती है और प्रोजेक्ट फ्लो मजबूत रहता है।

डिस्क्लेमर: TimesNow Hindi किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानिया author

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों... और देखें

End of Article