बिजनेस

Warren Buffett ने दी भयानक चेतावनी! कहा- ‘कैसीनो’ बना बाजार, तबाही तय; बताया क्यों लेकर बैठे ₹36 लाख करोड़ कैश

वॉरेन बफे ने ग्लोबल मार्केट्स को लेकर डराने वाली चेतावनी दी है। बफे का कहना है कि ग्लोबल मार्केट् भयानक क्रैश की दहलीज पर हैं। इसके साथ ही बताया कि उनकी कंपनी क्यों ₹36 लाख करोड़ कैश लेकर बैठी है।

Image

वॉरेन बफे ने क्रैश को लेकर दी चेतावनी

मशहूर निवेशक Warren Buffett ने दुनिया के बाजारों को लेकर भयानक चेतावनी दी है। मौजूदा दौर में दुनिया के सबसे अमीर और तजुर्बेकार इन्वेस्टर बफे की कंपनी बर्कशायर हैथवे फिलहाल 380 अरब डॉलर यानी करीब 36 लाख करोड़ रुपये कैश लेकर बैठी है। इसे लेकर पिछले दिनों उन्होंने बर्कशायर की सालाना बैठक के बाद कुछ ऐसा कहा, जिससे पूरी दुनिया के निवेशक सहम गए हैं।

क्या बोले बफे, जिससे दहशत में निवेशक

वॉरेन बफे ने मौजदूा दौर में शेयर बाजार को लेकर कहा, "शेयर बाजार अब कैसीनो बन चुके हैं" बफे का कहना है कि लोग अब निवेश या रिस्की निवेश नहीं, बल्कि शुद्ध जुआ खेल रहे हैं। खासकर एक दिन की ऑप्शंस ट्रेडिंग को उन्होंने "खतरनाक जुआ" बताया और कहा, "इतना खतरनाक जुआ खेलने का मूड हमने अपने जीवन में कभी नहीं देखा।"

महाविनाश की आहट

Global Market Crash को लेकर बफेट का इशारा साफ और डरावना है। बफे का कहना है कि बाजार पूरी तरह से सट्टेबाजी के जाल में फंस चुका है। हाई वैल्यूएशन, रिटेल निवेशकों का पागलपन और रोजाना करोड़ों का जुआ किसी भी पल भयंकर क्रैश या बड़े वित्तीय तूफान को न्योता दे रहा है।

रिकॉर्ड कैश लेकर बैठी बर्कशायर हैथवे

जब पूरी दुनिया AI बुल रन और नई ऊंचाइयों के सपने देख रही है, उसी समय बफेट और उनकी टीम रिकॉर्ड 36,10,000 करोड़ रुपये (लगभग 397 बिलियन डॉलर) का भारी-भरकम कैश ढेर करके चुपचाप बैठी हुई है। यह राशि इतनी विशाल है कि यह अब आने वाले संकट की तैयारी जैसी लग रही है।

क्यों जमा किया इतना कैश?

बफे का सीधा संदेश डराने वाला है। उनका कहना है कि अभी सब कुछ बेहद महंगा और खतरनाक है। कोई अच्छा मौका नहीं बचा। वे भारी गिरावट का इंतजार कर रहे हैं। अपने पुराने नियम को दोहराते हुए बफे कहते हैं, 'जब बाजार में खून बहेगा, अच्छी कंपनियां सस्ते में बिकेंगी और आर्थिक तबाही का माहौल होगा, तब वे निवेशक करेंगे। उनके इसी सिद्धांत पर काम करते हुए बर्कशायर पिछले कई क्वार्टर्स से लगातार शेयर बेच रही है और कैश जमा कर रही है। यह कोई साधारण सावधानी नहीं, बल्कि बड़े विनाश की तैयारी दिख रही है।

हर निवेशक के लिए खतरे की घंटी

रोज ऑप्शंस और फ्यूचर्स में अपनी कमाई और बचत लगा रहे हैं, उनके लिए बफेट का खुला संदेश है, "तुम अपनी किस्मत को आग में झोंक रहे हो!" इसके साथ ही उनका कहना है, "लाखों छोटे निवेशक एक झटके में सब कुछ गंवा सकते हैं।"

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानिया author

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों... और देखें

End of Article