बिजनेस

Dhanteras 2025: सोना-चांदी खरीदने से पहले जानें तनिष्क, कल्याण ज्वेलर्स और मालाबार गोल्ड में क्या है रेट?

अगर आप भी इस धनतेरस पर गोल्ड जूलरी या कॉइन खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले यह जान लीजिए कि आज यानी 18 अक्टूबर 2025 को इन बड़े ब्रांड्स में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का रेट क्या चल रहा है। साथ ही, खरीदारी के समय बीआईएस हॉलमार्क देखना न भूलें, ताकि आप असली और शुद्ध सोना ही खरीदें।

Image

Cheapest Gold In Dhanteras

हर साल की तरह इस बार भी लोग शुभ दिन पर सोना-चांदी खरीदने की तैयारी में हैं। माना जाता है कि धनतेरस के दिन की गई गोल्ड या सिल्वर की खरीदारी पूरे साल समृद्धि और सौभाग्य लाती है। इस मौके पर देशभर के ज्वेलरी स्टोर्स जैसे तनिष्क, कल्याण ज्वेलर्स, मालाबार गोल्ड और जोयालुक्कास में ग्राहकों की भीड़ उमड़ने लगी है। हर ब्रांड ने स्पेशल फेस्टिव कलेक्शन और आकर्षक प्री-बुकिंग ऑफर्स लॉन्च किए हैं।

अगर आप भी इस धनतेरस पर गोल्ड जूलरी या कॉइन खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले यह जान लीजिए कि आज यानी 18 अक्टूबर 2025 को इन बड़े ब्रांड्स में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का रेट क्या चल रहा है। साथ ही, खरीदारी के समय बीआईएस हॉलमार्क देखना न भूलें, ताकि आप असली और शुद्ध सोना ही खरीदें।

जरूर चेक करें ये चीज

धनतेरस पर अगर आप भी सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो खरीदारी के समय बीआईएस हॉलमार्क जरूर देखें। यह मार्क इस बात की गारंटी देता है कि धातु शुद्ध है। बिना हॉलमार्क वाली जूलरी में सोने या चांदी की मात्रा कम हो सकती है, इसलिए सावधानी जरूरी है।

कहां कितनी है आज सोने की कीमत

अब बात करते हैं देश के प्रमुख ज्वेलरी ब्रांड्स के गोल्ड प्राइस की। जोयालुक्कास में 18 अक्टूबर 2025 को 24 कैरेट सोना 1,32,760 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोना 1,21,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है। वहीं, 18 कैरेट सोना की कीमत 99,570 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

तनिष्क से लेकर मालाबार पर सोने का दाम

  • तनिष्क में 22 कैरेट सोने का भाव 1,19,050 ये प्रति 10 ग्राम, 24 कैरेट सोना 1,29,870 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 97,400 रुपये प्रति 10 ग्राम में बिक रहा है।
  • मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,21,700 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 18 कैरेट सोना 99,570 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट सोना 77,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है।
  • वहीं, कल्याण ज्वैलर्स में 22 कैरेट सोने का भाव 1,18,650 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।

यानी इस धनतेरस अगर आप सोना खरीदने जा रहे हैं, तो पहले अपने पसंदीदा ब्रांड में आज का रेट जरूर चेक करें। साथ ही, हॉलमार्क देखकर ही खरीदारी करें ताकि आपकी इनवेस्टमेंट सुरक्षित और शुद्ध हो।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article